विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में ईमेल आईडी कारोबार और टारगेट किलिंग साजिश मामले में ATS की जांच शुरू, 7 संदिग्धों की तलाश तेज

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:00 AM (IST)

एटीएस की जांच में ईमेल आईडी के कारोबार और टारगेट किलिंग की साजिश के तार देश-विदेश से जुड़े मिले हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. एटीएस ने ईमेल आईडी कारोबार, टारगेट किलिंग साजिश का खुलासा किया।

  2. बांग्लादेश से क्रिप्टो द्वारा 40 लाख रुपये का लेनदेन सामने आया।

  3. पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर पुलिस/सेना जवान की हत्या की योजना।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ईमेल आईडी के कारोबार से लेकर टारगेट किलिंग की साजिश तक के तार देश-विदेश में फैले नेटवर्क से जुड़ते नजर आ रहे हैं। एटीएस की जांच में बांग्लादेश से क्रिप्टो करेंसी के जरिए 40 लाख रुपये आने और चार वर्षों में करीब 59 लाख ईमेल आईडी उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है।

वहीं, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर लखनऊ आए पंजाब के तीन शूटरों को पुलिस या सेना के जवान की हत्या का टास्क दिए जाने का राज भी खुला है। दोनों मामलों में पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर एटीएस सात से अधिक संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

कानपुर से 28 अक्टूबर को गिरफ्तार अंकित शंखवार के लैपटॉप से करीब 59 लाख ईमेल आईडी का ब्योरा मिला है। इनमें लगभग 22 लाख जीमेल की आईडी हैं। याहू समेत अन्य ईमेल सेवाओं की आईडी भी उपलब्ध कराई गई थीं। बीते चार वर्षों में करीब 80 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है।

वर्ष 2026 में बांग्लादेश से क्रिप्टो के जरिए लगभग 40 लाख रुपये आने के संकेत मिले हैं। एटीएस रकम भेजने वाले और इस कारोबार से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों के लोगों की पहचान कर रही है।

दूसरी ओर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर राना भाई के संपर्क में आए गगनदीप सिंह, रजत कुमार और क्रिश को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क के बाद वाट्सएप पर निर्देश दिए गए।

लखनऊ आने के लिए 2585 रुपये और अन्य खर्च भेजे गए थे। शुरुआती टास्क के लिए पांच से छह हजार रुपये दिए गए, जबकि काम पूरा करने पर तीन लाख रुपये देने का लालच था। वारदात का वीडियो पाकिस्तान भेजने और फिर नेपाल भागने की योजना थी।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिला नवाचार और उद्यमिता का मंच, यूपी राइज-2026 का हुआ आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।