यूपी चुनाव: अखिलेश ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहा हूं
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर गतिरोध बना हुआ है। सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद और अखिलेश यादव की फाइल फोटो। (सोर्स- जागरण ग्राफिक्स)
HighLights
सपा-कांग्रेस में यूपी चुनाव 2027 सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी।
रामगोपाल यादव ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का पेंच फंसता ही जा रहा है। 403 सीटों में से कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की थी, इस बीच अखिलेश उन्हें सिर्फ 26 सीटें ही देना चाहते हैं।
मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए रामगोपाल यादव समेत कई सपा नेता और कांग्रेस के नेता पहुंचे हैं।
इस बीच रामगोपाल यादव ने बयान दिया कि हमने कांग्रेस को 26 सीटें दे दी हैं।
रामगोपाल का कहना है, 'हम वही सीट कांग्रेस को दे रहे हैं, जिन सीटों पर वह जीत सकेगी। बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था। मैंने उनको (कांग्रेस) अपनी 26 सीटें भी दे दी हैं और फिर आज बात करने जा रहे हैं।'
#WATCH दिल्ली। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत को लेकर सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था। मैंने उनको (कांग्रेस) अपनी 26 सीटें भी दे दी हैं और फिर आज बात करने जा रहे हैं।" https://t.co/BFvyBgb5hw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2026
कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी
हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें ऑफर किए जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "मुझे तो पता नहीं कब दे रही है, मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं।"
यह भी पढ़ें- 'शिवपाल को किनारे लगाने में लगे हैं अखिलेश', ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तंज