विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन फूड स्टोर्स में गड़बड़ी पर चार के लाइसेंस निलंबित, 79 को सुधार नोटिस जारी

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:24 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन फूड स्टोर्स पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते चार स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. चार ऑनलाइन फूड स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए।

  2. 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत 149 निरीक्षण हुए।

  3. 79 मामलों में सुधार नोटिस जारी, अनियमितताएं मिलीं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ऑनलाइन फूड स्टोर्स पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर राज्य के चार स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर कारोबार बंद करा दिया गया। ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत अब तक 149 निरीक्षण किए गए हैं। इस दौरान 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गये। 79 मामलों में सुधार नोटिस जारी की गयी है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के जांच दल ने शनिवार को ब्लिंकिट, जेप्टो, अमेजन, रिलायंस और मेट्रो समेत विभिन्न ई-कामर्स प्लेटफार्म के वेयरहाउस और डार्क स्टोर्स की जांच की।

गाजियाबाद में आरडीएल के निकट स्थित जेप्टो वेयरहाउस में अत्यधिक गंदगी, दीवारों पर जाले, क्षतिग्रस्त फर्श और काकरोच पाये गये। कानपुर नगर में रिलायंस मार्ट, मेट्रो और जेप्टो स्टोर्स की जांच में लाइसेंस की शर्तों से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं। शीत भंडारण की व्यवस्था का प्रविधान होने के बावजूद अपेक्षित चैंबर स्थापित नहीं थे।

इसके अलावा, करीब दो वर्ष पहले त्यागपत्र दे चुके व्यक्ति का नाम अब भी लाइसेंस में दर्ज था। इनके लाइसेंस निलंबित कर स्टोर को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है।

कुछ कन्फेक्शनरी उत्पादों में उपयोग की अंतिम तिथि से संबंधित निर्धारित 30 प्रतिशत की सीमा के उल्लंघन सामने आया। इन कमियों पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आगरा में रिलायंस स्टोर से राय लाइज ब्रांड के मखाने के 273 पैकेट सीज किए गए। इनकी कीमत करीब 68 हजार रुपये है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डा.रोशन जैकब का कहना है कि अभियान के दौरान खाद्य सामग्री की खरीद और आपूर्ति के बिल-वाउचर, कर्मचारियों की स्वच्छता, स्वास्थ्य और प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों की भी जांच की जा रही है।

कीट नियंत्रण, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, अवधि समाप्त हो चुकी सामग्री के निस्तारण और उपकरणों की सफाई की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। विभाग का उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ताओं तक सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाना और खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में शरद पूर्णिमा पर नागा बाबा धाम में लगेगा तीन दिवसीय मेला, आयोजन की तैयारियां शुरू