विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में शरद पूर्णिमा पर नागा बाबा धाम में लगेगा तीन दिवसीय मेला, आयोजन की तैयारियां शुरू

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:25 PM (IST)

गाजीपुर के आरी पहाड़पुर स्थित श्री नागा बाबा धाम में 26 अक्टूबर से शरद पूर्णिमा पर तीन दिवसीय धार्मिक एवं ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गाजीपुर के नागा बाबा धाम में तीन दिवसीय मेला।

  2. शरद पूर्णिमा पर 26 अक्टूबर से होगा आयोजन शुरू।

  3. धार्मिक, सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा, सामाजिक सौहार्द का संदेश।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर करंडा क्षेत्र के आरी पहाड़पुर, सीतापट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री नागा बाबा धाम में 26 अक्टूबर से तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले का आयोजन होगा। भगवान श्री नागा बाबा स्मारक सेवा समिति एवं विद्यालय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

श्री नागा बाबा धाम क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। शरद पूर्णिमा पर यहां हर वर्ष आयोजित होने वाले मेले में जनपद सहित आसपास के जनपदों और अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु बाबा की समाधि पर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

C-245-1-VNS1351-474680

मेले के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह राजू और सदस्यों ने श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों तथा क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचने की अपील की है।