विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 ADM समेत 14 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, किसे क्या मिली नई जिम्मेदारी?

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 23 Oct 2026 05:20 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 05:47 AM (IST)

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित 14 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. 10 अपर जिलाधिकारी सहित 14 पीसीएस अधिकारियों का तबादला।

  2. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तीन विशेष कार्याधिकारी नियुक्त।

  3. नगर निगमों के अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 10 अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। नगर निगमों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर भी तीन अधिकारियों की तैनाती की गई है।शिव प्रताप शुक्ला को झांसी के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

उनके स्थान पर आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय चावला को झांसी भेजा गया है। रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रहे सिद्धार्थ को आजमगढ़ में इसी पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, गोंडा के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।

लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

उन्नाव के उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। इटावा के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी के बाद भी नहीं ढीले पड़े श्रद्धा दुबे के तेवर, हजरतगंज कोतवाली में दिखा रैंप वॉक जैसा अंदाज

जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को इटावा का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को कानपुर देहात का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: यूपी में अब तक 28438 जोड़ों के थामा एक-दूजे का हाथ, 11540 आवेदन कैंसिल

प्रयागराज के उपजिलाधिकारी आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। वहीं, लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।