विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं ढीले पड़े श्रद्धा दुबे के तेवर, हजरतगंज कोतवाली में दिखा रैंप वॉक जैसा अंदाज

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:33 PM (IST)

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी के बाद भी बेपरवाह दिखीं, हजरतगंज कोतवाली में उनका अंदाज रैंप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. श्रद्धा दुबे ने गिरफ्तारी के बाद भी कोई पछतावा नहीं दिखाया।

  2. हजरतगंज कोतवाली में उनका अंदाज रैंप वॉक जैसा था।

  3. पुलिस अब श्रद्धा के मददगारों की जानकारी जुटा रही है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के तेवर गिरफ्तारी के बाद भी ढीले नहीं हुए। गुरुवार सुबह पुलिस की कार से उतरने के बाद रैंप वाक के शो स्टापर की तरह हाथ हिलाते हुए हजरतगंज कोतवाली में दाखिल हुई। सिविल अस्पताल में मेडिकल के दौरान भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा।

इसके पहले नागपुर में गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की गाड़ी में पीछे बैठने से साफ मना कर दिया था। श्रद्धा के इस रुख को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसके इस अड़ियल रवैये की वजह क्या है? क्या उसे अफसरशाही और राजनीतिक संरक्षण का भरोसा है या पर्दे के पीछे से कोई उसकी मदद कर रहा है? फिलहाल पुलिस उसके मददगारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मीडियाकर्मियों को देखकर हाथ जोड़े

पुलिस टीम गुरुवार सुबह श्रद्धा दुबे, सहआरोपी उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश उर्फ तनवीर को लेकर हजरतगंज कोतवाली पहुंची। वहां पुलिस के घेरे में उन्हें कमरे में जाया गया। कार से उतरने के बाद हाथ हिलाते हुए तेज कदमों से कमरे के अंदर गई। हालांकि, पुलिस उसे जब मेडिकल के लिए ले जाने लगी तो उसने मीडियाकर्मियों को देखकर हाथ जोड़े।

सिविल अस्पताल में करीब 35 मिनट तक उसका मेडिकल हुआ। इस दौरान भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखा।मेडिकल के बाद एक महिला सिपाही ने उसके चेहरे पर दुपट्टा बांधा तो उसने उसे सही किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंची। वहां भी उसके चेहरे के हावभाव को देखकर नहीं लगा कि उसे कोई पछतावा है।

मेकअप करके बाइट दी

फरारी के दौरान श्रद्धा ने एक न्यूज एजेंसी को वीडियो बाइट दी थी। वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग कह रहे हैं कि हत्याकांड में वांछित होने के बावजूद मेकअप करके बाइट दी है। इसके पहले उसने तीन वीडियो जारी करके खुद को निर्दोष बताया था।

यह भी पढ़ें- किसान पंचायत की अनुमति ना मिलने पर भड़के राकेश टिकैत, गन्ना संस्थान पर दिया धरना; जिला मुख्यालयों के घेराव की चेतावनी

उस पर भी लोगों की यही प्रतिक्रिया थी कि श्रद्धा के चेहरे पर कोई शिकन या पछतावा नहींं दिख रहा है। उसके अंदर एक अलग सा तेवर दिख रहा है।यह उसके रसूख की वजह से है। पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि आरोपितों के मददगारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।