किसान पंचायत की अनुमति ना मिलने पर भड़के राकेश टिकैत, गन्ना संस्थान पर दिया धरना; जिला मुख्यालयों के घेराव की चेतावनी
किसान पंचायत की अनुमति न मिलने पर राकेश टिकैत और किसानों ने लखनऊ के गन्ना संस्थान पर धरना दिया। टिकैत ...और पढ़ें

किसान नेता राकेश टिकैत।
HighLights
किसान पंचायत की अनुमति न मिलने पर राकेश टिकैत का धरना।
गन्ना बकाया भुगतान, एमएसपी वृद्धि मुख्य मुद्दे।
पंचायत रोकी तो जिला मुख्यालयों के घेराव की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। किसानों को गन्ना खरीद के बकाए का भुगतान करने और समर्थन मूल्य बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को होने वाली भारतीय किसान यूनियन की पंचायत के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है।
इसके विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत सहित किसानों ने गन्ना संस्थान के गेट के सामने धरना दे दिया। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि शुक्रवार को किसान पंचायत नहीं होने दी जाएगी तो सभी जिला मुख्यालयों का घेराव किया जाएगा।
धान की खरीदारी के लिए क्रय केंद्र बढ़ाने, एमएसपी सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को पंचायत बुलायी है। प्रदेश भर से किसान गुरुवार शाम को ही गन्ना संस्थान पहुंचने लगे थे। इस कार्यक्रम की अनुमति न लिये जाने पर गुरुवार शाम गन्ना संस्थान का गेट बंद कर दिया गया। इससे नाराज होकर राकेश टिकैत मौके पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के फ्लैट की हाउस टैक्स फाइल गायब, शादाब खान के नाम पर दर्ज है प्रॉपर्टी
टिकैत ने कहा कि किसान यूनियन अनुमति नहीं लेती है। किसान तो सूचना देते हैँ। हमने संबंधित विभागों को सूचना भेज दी है। अब यदि कार्यक्रम करने से रोका गया तो शुक्रवार को किसान सभी जिले में धरना देंगे। देर शाम किसान वापस चले गए। किसान नेता हरिनाम वर्मा ने बताया कि पंचायत शुक्रवार को तय स्थान गन्ना संस्थान पर ही होगी।
