विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीकांत और सिद्धार्थनाथ सिंह के बहाने मंत्रियों की बयानबाजी पर अंकुश

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 19 Mar 2017 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 10:22 PM (IST)

महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी की नई भाजपा सरकार ने अपने सभी मंत्रियों की अनाप-शनाप बयानबाजी पर अंकुश लगा दिया है।

श्रीकांत और सिद्धार्थनाथ सिंह के बहाने मंत्रियों की बयानबाजी पर अंकुश
श्रीकांत और सिद्धार्थनाथ सिंह के बहाने मंत्रियों की बयानबाजी पर अंकुश

लखनऊ (जेएनएन)। महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी की नई भाजपा सरकार मंत्रियों की अनाप-शनाप बयानबाजी पर अंकुश लगाना चाहती है। इसके लिए श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह को सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाजपा सरकार के प्रवक्ता समय-समय पर सरकार की मंशा स्पष्ट करेंगे। सरकार की तैयारियों फैसलों की जानकारी आम करेंगे। यूपी सरकार हर स्तर पर पारदर्शिता कायम रखने का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें: योगी के शपथग्रहण पर केसरिया उल्लास में डूबा सोशल मीडिया

योगी सरकार के सभी मंत्रियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होगा। इसके लिए पंद्रह दिन का समय दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो सहयोगियों को सरकार के फैसलों की ब्रीफिंग के लिए अधिकृत किया है। इसका मकसद मंत्रियों की भाषणबाजी पर अंकुश लगाना है। सीएम ने अपने पहले ही प्रेस कांफ्रेंस में साफ़ कर दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा है जिसे पिछले पंद्रह साल में काफी ध्वस्त कर दिया है ।

यह भी पढ़ें: सीएम पद की शपथ लेने के बाद एक्शन में योगी, कहा- घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे करेंगे