Move to Jagran APP

केंद्र के संपर्क में नहीं रहते यूपी के मुख्यमंत्री

लखनऊ। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सूखा पीड़ित किसानों को केंद्र सरक

By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 07:35 PM (IST)

लखनऊ। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सूखा पीड़ित किसानों को केंद्र सरकार मदद देगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सूखा और बिजली को लेकर गंभीर नहीं हैं। वह स्वार्थ की राजनीति में मशगूल हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकारी अधिकारियों को सपा के इशारों पर काम करने वाला बताया।

कासगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील वाष्र्णेय के पिता की त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दो दिन पूर्व केंद्र सरकार को सूखे से संबंधित एक पत्र भेजा है, जिसमें 44 जिले सूखे से ग्रस्त दिखाए हैं। शीघ्र ही बैठक आयोजित होगी। इसमें केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में सूखे की स्थिति पर गंभीरता से चिंतन कर किसानों को आर्थिक मदद देगा। उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता का नहीं था। सरकारी मशीनरी का सपा ने जमकर दुरुपयोग कराया। बिजली की समस्या पर बालियान का कहना था कि कोयले की समस्या देशभर में है। फिर भी उत्तर प्रदेश को कोयला उपलब्ध कराया जा सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के संपर्क में नहीं रहते। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिजली के लिए कोई भी प्लांट लगाने की योजना नहीं बना रहे। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि अधिकारी सपा सरकार के इशारे पर नाचते हुए काम कर रहे हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.