'शिक्षा संस्थानों को बनाया जा रहा निशाना', जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को लखनऊ में सड़क पर उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य
अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में जौहर विश्वविद्यालय को ढहाने से बचाने के लिए प्रदर्शन ...और पढ़ें

सड़क पर उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य
HighLights
स्वामी प्रसाद मौर्य ने जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लखनऊ में विधान भवन मार्ग पर पुलिस ने उन्हें व समर्थकों को रोका।
शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाने का आरोप, ध्वस्तीकरण रोकने की मांग।
राज्य ब्यूरो जागरण, लखनऊ। अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने जौहर विश्वविद्यालय को ढहाने से बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार को लखनऊ के दारुलशफा से विधान भवन को जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन किया। उनकी कोशिश थी कि वह कार्यकर्ताओं के साथ विधान भवन तक जाएं, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें व समर्थकों को रोक किया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण से जुड़े निर्देश वापस लिए जाएं।
