विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 14 नगर निगमों को जलभराव से मिलेगी राहत, 1336.67 करोड़ की 22 परियोजनाओं को मंजूरी

Published: Tue, 28 Jul 2026 07:37 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 14 नगर निगमों में 1,336.67 करोड़ रुपये की 22 वर्षा जल निकासी परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

CM योगी आदित्यनाथ |  (तस्वीर- फाइल)

CM योगी आदित्यनाथ | (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शहरों को बरसात में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (एसएलएसी) की बैठक में 14 नगर निगमों की 1,336.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 वर्षा जल निकासी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरों में बारिश के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था विकसित करना और हर वर्ष होने वाले जलभराव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाना है।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अर्बन फ्लड (शहरी बाढ़) एवं जलप्लावन नियंत्रण योजना के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की परियोजनाओं को स्वीकृति देते हुए माना कि इनके पूरा होने से शहरों में जलभराव की समस्या कम होगी, यातायात और जनजीवन सुचारु रहेगा तथा शहरी अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

यूं तो प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं, इनमें से मथुरा, कानपुर व अयोध्या को छोड़कर 14 नगर निगमों से एक-एक, दो-दो ड्रेनेज की परियोजनाएं समिति के समक्ष रखी गईं, जिन्हें स्वीकृति मिल गई है।

नगर विकास विभाग ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल की निकासी के लिए एकीकृत, सुनियोजित और स्थायी व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से ''अर्बन फ्लड एवं स्टार्म वाटर ड्रेनेज'' योजना लागू की गई है।

इसी के तहत चरणबद्ध तरीके से विभिन्न नगर निगमों में आधुनिक ड्रेनेज नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद समेत नगर विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

किस नगर निगम में कितने प्रस्ताव हुए स्वीकृत

नगर निगम नालों की संख्या धनराशि (करोड़ में)
गोरखपुर एक 82.32
गाजियाबाद तीन 284.61
अलीगढ़ दो 131.6
बरेली एक 24.82
प्रयागराज एक 28.13
लखनऊ दो 265.51
फिरोजाबाद एक 25.52
आगरा दो 72.74
झांसी एक 34.60
मेरठ दो 67.73
मुरादाबाद एक 120
शाहजहांपुर तीन 108.38
सहारनपुर दो 90.72

यह भी पढ़ें- लंबे और शाइनी बालों का सीक्रेट है 'चावल का पानी', बस पता होना चाहिए इस्तेमाल करने का सही तरीका