विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देशभक्ति की अनोखी मिसाल: ISI से हाथ मिलाने वाले बेटे को पिता ने मारी गोली, 'स्वाहा' ने खड़े किए रोंगटे

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

लखनऊ में 'स्वाहा' नाटक ने देशभक्ति और पारिवारिक रिश्तों के बीच देशद्रोह के मुद्दे को उठाया।

संगीत नाट्य अकादमी में स्वाहा नाटक का मंचन करते अनिल रस्तोगी, विकास श्रीवास्तव और मनीषा व अन्य । जागरण

संगीत नाट्य अकादमी में स्वाहा नाटक का मंचन करते अनिल रस्तोगी, विकास श्रीवास्तव और मनीषा व अन्य । जागरण

HighLights

  1. पिता ने देशद्रोही बेटे को गोली मारी, 'स्वाहा' नाटक में दिखाया गया।

  2. दर्पण संस्था द्वारा प्रो. सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह में मंचन।

  3. आईएसआई से हाथ मिलाने वाले बेटे की कहानी ने दर्शकों को बांधा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। देशभक्ति और परिवार के रिश्तों के बीच जब देश के प्रति वफादारी की परीक्षा आई तो एक पिता को अपने ही बेटे के खिलाफ बंदूक उठानी पड़ी। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में गुरुवार को दर्पण संस्था की ओर से प्रो. सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह में मंचित नाटक ‘स्वाहा’ ने दर्शकों को रोमांच और भावनाओं से भर दिया।

नाटक की कहानी एक सेवानिवृत्त फौजी के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका बेटा देश के खिलाफ साजिश रचते हुए आईएसआई से हाथ मिला लेता है। इसकी भनक लगने पर रा आपरेशन चलाती है। एजेंसी के अधिकारी बेहद चालाकी से फौजी के घर में ही रहकर आरोपी बेटे की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और आखिरकार उसे पकड़ लेते हैं। जब पिता को बेटे की देशद्रोह की सच्चाई पता चलती है तो वह खुद उसे गोली मार देता है।

नाटक में वीरेंद्र रस्तोगी-सिद्धु , शुभम कुमार दुबे-मंदार, मनीषा मेहरा-शिखा, डॉ. राकेश कुमार-खुशवंत खन्ना, विकास श्रीवास्तव-जस्सी और डॉ. अनिल रस्तोगी ने सूर्य प्रकाश भाटिया के पात्रों का अभिनय किया। लेखन एवं निर्देशन शुभदीप राहा का रहा। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में इमरान हाशमी और जेनेलिया ने 'गन मास्टर जी-9' मूवी का किया प्रमोशन, नई फिल्म की शूटिंग का किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।