त्योहारों पर मुंबई के लिए गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से, प्रतिदिन होगा ट्रेन संचालन
Special Train For Mumbai: लखनऊ होकर मुंबई के लिए 18 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन 18 नवंबर तक चलेगी। रेलवे ...और पढ़ें

मुंबई के लिए 18 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन
HighLights
कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ आएगी और फिर होगी वापसी
रेलवे ने जारी किया स्पेशल ट्रेन के संचालन का आदेश
जागरण संवाददाता, लखनऊ : मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे गोरखपुर से लखनऊ होकर मुंबई के लिए 18 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन 18 नवंबर तक चलेगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन के आदेश जारी कर दिए हैं।
ट्रेन 01079 स्पेशल मुंबई से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ तीसरे दिन सुबह 04:05 बजे होते हुए 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी । लखनऊ से शाम 7: 45 बजे होते हुए यह ट्रेन मुंबई अगले दिन रात 12:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य , स्लीपर और एसी की कुल 22 बोगियां होंगी।
हडपसर के लिए भी ट्रेन
रेलवे हडपसर के लिए भी गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 01415 स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हडपसर से प्रतिदिन सुबह 7:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह दौंड कार्ट लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ अगले दिन सुबह 9:55 बजे होते हुए शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन 01416 स्पेशल गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ से रात 10: 25 बजे होते हुए हडपसर अगले दिन रात 1:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य , स्लीपर और एसी की कुल 18 बोगियां होंगी।
