गुजरात से बिहार के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, बरेली-पीलीभीत के रास्ते इन 20 शहरों को जोड़ेगी
भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली अमृत भारत ...और पढ़ें

अमृत भारत एक्सप्रेस
HighLights
बिहार, यूपी, राजस्थान और गुजरात तक 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी
जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ेगी।
ट्रेन बरेली, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर के रूट से चलाई जाएगी, इससे यहां के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस रूट पर अभी इज्जतनगर से गोरखपुर और कासगंज से ऐशबाग तक ही दो ट्रेनों का संचालन हो रहा था, जिससे यात्री लगातार नई ट्रेन की मांग कर रहे थे।
19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को भुज से 17:30 बजे चलेगी और 04:05 बजे बरौनी पहुंचेगी और वापसी में 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरौनी से 23:55 बजे चलेगी और 13:15 बजे भुज पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में होगा। इस ट्रेन से गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग शहरों की यात्रा आसान होगी।
