विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को दिया 54 सीटों का प्रस्ताव! कथित सूची वायरल, आधिकारिक पुष्टि बाकी

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा कांग्रेस को 54 सीटों का प्रस्ताव देने वाली एक कथित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव

राहुल गांधी और अखिलेश यादव

HighLights

  1. सपा ने कांग्रेस को 54 सीटों का प्रस्ताव दिया

  2. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कथित सूची वायरल हुई

  3. आधिकारिक पुष्टि का इंतजार, सपा ने जारी नहीं की

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर प्रस्तावित बैठक स्थगित होने की चर्चाओं के बीच मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर 54 सीटों की एक सूची प्रसारित हुई। इसे कथित तौर पर सपा द्वारा कांग्रेस को दी जाने वाली सीटों की सूची बताया जा रहा है।

हालांकि सपा की ओर से आधिकारिक रूप से इस सूची को जारी नहीं किया गया है। सूची में 11 सुरक्षित और 43 सामान्य सीटों के नाम दिए गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी कांग्रेस द्वारा मांगी जाने वाली सीटों की एक सूची इंटरनेट मीडिया प्रसारित हुई थी, जिसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गलत बताया था।

विधान सभा चुनाव में सपा और कांग्रेस में काफी समय से सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। कांग्रेस ने सपा को अपनी दावेदारी वाली सीटों की सूची दी है। सूत्रों का कहना है कि सपा ने अपने होमवर्क के आधार पर कांग्रेस को देने के लिए दो सीटें तय की हैं, उनकी सूची भी सौंप दी गई है।

माना जा रहा है कि सपा, कांग्रेस को 60 के आसपास सीटों से ज्यादा नहीं देना चाहती। इस बीच पिछले दिनों सपा प्रमुख ने खुद साफ किया था कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की है। सीट बंटवारे पर मंगलवार को दाेनों दलों के बीच दिल्ली में बैठक होनी थी और उसके लिए सपा प्रमुख दिल्ली भी पहुंच गए थे। बाद में बैठक को स्थगित कर दो-तीन दिनों में बातचीत होने की बात कही गई।

इस बीच मंगलवार को एक सूची इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई, जिसे सपा द्वारा कांग्रेस को सौंपी गई सूची बताया जा रहा है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक 33 जिलों की सीटें शामिल हैं। इसमें सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि कांग्रेस के लिए प्रस्तावित 54 सीटों में 43 सामान्य और 11 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

अनुसूचित जनजासूति के लिए एक भी सीट नहीं है। इन 54 सीटों में सबसे ज्यादा पश्चिमी यपी और एनसीआर की 15 सीटों के नाम हैं। वहीं ब्रज की 12, पूर्वांचल की 10 और अवध की आठ सीटों के भी नाम हैं। सूची से कांग्रेस को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव लड़ने का अवसर देने का संकेत मिल रहा है।

सूची में शामिल सीटें

सूची में गाजियाबाद की मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद व मोदीनगर, गौतमबुद्ध नगर की नोएडा, दादरी व जेवर, मथुरा की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा व बल्देव, आगरा की छावनी, दक्षिण, उत्तर व खेरागढ़, कानपुर नगर की गोविंदनगर, किदवई नगर व महाराजपुर, बागपत की छपरौली व बड़ौत, अलीगढ़ की खैर व इगलास, बरेली की फरीदपुर व बरेली, हरदोई की बिलग्राम मल्लावन व हरदोई,लखनऊ की पूर्व व छावनी, महराजगंज की फरिंदा व नौतनवा, वाराणसी की पिंडरा व वाराणसी कैंट सीटें हैं।

इनके अलावा सहारनपुर की रामपुर मनिहारन, शामली की थानाभवन, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद नगर, रामपुर की विलासपुर, मेरठ छावनी, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की भगवंतनगर, रायबरेली की सलाेन, अमेठी की जगदीशपुर, जालौन की उरई, झांसी नगर, प्रतापगढ़ में रामपुर खास, प्रयागराज उत्तर, बाराबंकी की हैदरगढ़, बहराइच की महसी, गोंडा की गौरा, गोरखपुर शहर, कुशीनगर, रुद्रपुर, बलिया नगर विधानसभा सीट का भी नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 16 दिसंबर तक जुड़वा या सुधरवा सकेंगे अपना नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।