विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा का दावा: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में एक लाख डुप्लीकेट नाम, सीईओ से मांगा पुरस्कार

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:23 PM (IST)

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में एक लाख डुप्लीकेट नामों का दावा किया है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. सपा ने मतदाता सूची में एक लाख डुप्लीकेट नाम बताए।

  2. सीईओ के 11 नवंबर के बयान पर पुरस्कार मांगा।

  3. गोरखपुर, लखनऊ सहित कई शहरों के उदाहरण दिए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में एक लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल हाेने का दावा किया है। सपा द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन देकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए जारी ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची में इन नामों को तलाशने की बात कही है। ज्ञापन में ऐसे नामों को हटाने के साथ सीईओ के 11 नवंबर के एक बयान का हवाला देकर पुरस्कार की भी मांग की गई है।

सोमवार को सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डा. हरिश्चन्द्र सिंह व राधेश्याम सिंह द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सीईओ ने 11 नवंबर को घोषणा की थी कि डुप्लीकेट मतदाता खोजने वाले राजनीतिक दल या व्यक्ति को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके आधार पर डुप्लीकेट मतदाता को खोजने और सबसे पहले सूची सौंपने के लिए सपा को सभी नकद पुरस्कार दिए जाएं।

मतदाता सूची की पड़ताल में 17 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची में समान नाम, रिलेटिव का नाम समान, पता समान, आयु समान, सभी विवरण समान और अलग-अलग ईपिक नंबर वाले करीब एक लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम, मतदाता क्रम संख्या, पोलिंग बूथ संख्या, विधानसभा वार व जिलेवार विवरण मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र को भेज दिया है। ज्ञापन में गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ के कई उदाहरण भी दिए हैं।

डबल इंजन सरकार ने किसानों-नौजवानों को दिया धोखा: अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश के किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है। सरकार ने इन्वेस्टमेंट के फर्जी दावे किए। कोई निवेश जमीन पर नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि जनता विधानसभा चुनाव में सपा की प्रचंड बहुमत की सरकार लाने जा रही हैं। समाजवादी सरकार में सबको सम्मान और अधिकार मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 150 सीटों की लिस्ट, 20 मिनट की बैठक; कांग्रेस और सपा की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

यह भी पढ़ें- 'जनता का भरोसा NDA पर, इंडी गठबंधन में सिर्फ सीटों की खींचतान...', भाजपा नेताओं का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।