सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘इंडिया ब्लॉक’ की महत्वपूर्ण बैठक से बनाई दूरी, दिल्ली की बैठक में नहीं होंगे शामिल
INDIA Block Meeting: INDIA ब्लॉक की बैठक जिस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल नहीं होने वाले हैं, उसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चर्चा होगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
HighLights
अखिलेश यादव के इस कदम से विपक्षी दलों की एकता को झटका
महत्वपूण बैठक के दौरान भी अखिलेश यादव ने दिया व्यस्तता का हवाला
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के विरोध को लेकर दिल्ली में 30 सितंबर को होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ की महत्वपूर्ण बैठक से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूरी बना ली है। सपा मुखिया के इस कदम से कांग्रेस सहित अन्य दलों को झटका लगा है।
दिल्ली में होने जा रही ‘इंडिया ब्लॉक’ की बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव और अन्य व्यस्तता का हवाला दिया है। इसके साथ ही इसको कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर होने वाली चर्चा को टालने की रणनीति माना जा रहा है। INDIA ब्लॉक की बैठक जिस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल नहीं होने वाले हैं, उसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चर्चा होगी।
SP प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बताया है कि UP में राज्यसभा की दस सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसलिए वह पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को भेजेंगे। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दलों के बीच तालमेल और आगे की रणनीति पर भी मंथन किया जा सकता है।
कांग्रेस और विपक्षी दल ने SIR प्रक्रिया को विफल बताते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए। इसको लेकर 30 सितंबर को होने दिल्ली में INDI गठबंधन की बैठक होगी। चुनाव आयोग के रुख के खिलाफ विपक्षी गठबंधन एकजुट होकर अपनी रणनीति बना रहे हैं। 30 सितंबर को गठबंधन की अहम बैठक में कई शीर्ष नेताओं के जुड़ने की संभावना है।
