विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारेगी समाजवादी पार्टी, बढ़ा दिया चुनाव का रोमांच

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:33 PM (IST)

UP RajyaSabha Election: भाजपा अपने दम पर सात सीटें जीतने की स्थिति में है तो वहीं अखिलेश यादव की सपा भी दो सीटें आसानी से जीत सकती है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 

HighLights

  1. पार्टी के तीन प्रत्याशी मंगलवार दाखिल को करेंगे नामांकन पत्र

  2. सपा विधानमंडल दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारने का भी फैसला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव का रोमांच बढ़ा दिया है। पार्टी के पास दो राज्यसभा सदस्यों को जीत दिलाने की ही पर्याप्त संख्या के बावजूद समाजवादी पार्टी राज्यसभा के चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारेगी।

दस राज्यसभा सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा की आठ और सपा की दो सीट खाली हो रही हैं। ऐसे में सपा का एक अतिरिक्त सीट जीतने का प्रयास इस चुनाव को रोमांचक बना रहा है। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी सदस्यों से सलाह ले ली है और जनता को एक बड़ा 'सरप्राइज' मिलने वाला है। 

समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव को दोबारा उच्च सदन में भेजने पर सहमति बनी। इसके अलावा पिछली बार चुनाव हारे पूर्व आईएएस आलोक रंजन और सलीम इकबाल को पार्टी चुनाव के मैदान में उतार रही है। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इन पर मन बना चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों पर चुनाव होने वाला है और इसमें रस्साकशी देखने को मिल सकती है। भाजपा अपने दम पर सात सीटें जीतने की स्थिति में है तो वहीं अखिलेश यादव की सपा भी दो सीटें आसानी से जीत सकती है।

दो सीटों पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव और आलोक रंजन को उतारने के साथ पार्टी सलीम इकबाल को मैदान में उतार रही है। अब हॉर्स ट्रेडिंग, क्रॉस वोटिंग समेत कई आरोपों का दौर चल सकता है। सपा के पास तीसरे कैंडिडेट को जिताने के लिए 10 विधायक कम हैं।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा, सरकार बनने पर लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बोले- बनाए रखें अपनी विश्वसनीयता