समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा, सरकार बनने पर लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
HighLights
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जताया 2027 में सरकार बनने का भरोसा
सपा मुखिया का शिक्षामित्रों को भी शिक्षक बनाने का वादा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ी घोषणा कर दी। सपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी कर्मियों के साथ शिक्षकों को लेकर लुभावनी घोषणा की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन स्कीम पर काम करेंगे। हमारी सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से मंथन के बाद हम कर्मचारियों की पुरानी मांग पूरी करने का काम करेंगे।
सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि हम मदरसों की कारी समस्या का समाधान करेंगे। आधुनिक मदरसा शिक्षकों का लंबे समय से बकाया वेतन देंगे। इसके साथ ही हम शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाएंगे। जिससे कि बंद हो गए स्कूल फिर से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि हम संस्कृत स्कूलों की समस्याओं का भी समाधान करेंगे।
सरकार पर कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार दावा करती है कि हमने हजारों हेक्टेयर भूमि माफिया से वापस ली है। अगर आपने 84 हजार हेक्टेयर भूमि माफियाओं से वापस ली है तो उद्योग वहीं लगाएं। उद्योग क्यों नहीं लगा रहे। किसानों की जमीन क्यों छीन रहे हैं। अगर औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों की जमीन ले रहे हैं तो आपको सर्किल रेट बढ़ाकर मार्केट वैल्यू देना चाहिए।
