Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में कुछ वेब पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 10 Oct 2017 11:05 AM (IST)

    सिद्धार्थनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि आज कल कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म कर रहे हैं। शीर्षक देख कर लगता है कि जाना था जापान पहुंच ...और पढ़ें

    Hero Image
    देश में कुछ वेब पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह

    लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह के एक न्यूज पोर्टल पर मानहानि का मुकदमा करने के बाद पार्टी के नेता काफी मुखर हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रवक्ता तथा स्वास्थ्य व चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आज लखनऊ में मीडिया को आड़े हाथ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    सिद्धार्थनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि आज कल कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म कर रहे हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अमित शाह के बेटे जय शाह के बचाव में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बहुत से न्यूज़ पोर्टल आ गए जो सेंसेशनल न्यूज़ डालकर अपना पोर्टल चला रहे है। एक वेबसाइट द वायर को हमने देखा और उसके बारे में हमने एक नया शब्द सोंचा है जिसे हम सुपारी जर्नलिज्म कहते हैं। 

     

    राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर बोला कि नोटबंदी से किसी को लाभ तो मिला ‘ऐसा ट्वीट किया। मैं कह रहा हूँ कि कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी ये बालक अभी बड़ा ही नही हो रहा है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी के लिए कहा कि यह लड़का बड़ा ही नहीं होना चाह रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो अपने डाइपर से राहुल गांधी बाहर ही नहीं निकलना चाह रहे हैं।

     

    उन्होंने यह नहीं देखा कि जय शाह की कंपनी नोटबंदी के पहले ही बंद हो चुकी थी। जिसे कांग्रेस बेटा मॉडल बता रही है दरअसल उसमे बिजनेस आगे बढऩा चाहिए था न कि घटना चाहिए था। कांग्रेस तो बेटा मॉडल का एक्सपर्ट है वह भी टर्नओवर और प्रॉफिट में अंतर नहीं समझ पाई।

     

    सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ महान नेता अब लखनऊ में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने लगे है। आज की प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता ने सिर्फ बरगलाने वाली बातें की है। द वॉयर ने जो लिखा है एक लेडी पत्रकार ने कहा कि ‘गोल्डन टच’, सिर्फ भ्रमित करने का तरीका ढूंढ रहे है कांग्रेस के लोग। शीर्षक देख कर लगता है कि जाना था जापान पहुंच गए चीन।

     

    इससे सबसे पहले आंखें उनकी चमकी जिनकी राजनीति खत्म हो गई और अब जगह-जगह प्रेस कर रहे हैं। जिसका हमें जवाब देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट कर जय शाह को नोटबंदी का सबसे बड़ा बेनिफिशरी बता रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: भाजपा गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी के मामले में फेल : मायावती

    सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को जेल ही जाना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है। देर जरूर लग रही है लेकिन दोषी बक्शे नहीं जाएंगे। दामाद मॉडल में एक चेक भी नहीं लगता है और दामाद जी की जमीन बड़ी कंपनी को बिक जाती है और 50 करोड़ का फायदा हो जाता है। कांग्रेस नेशनल हेरल्ड की 5000 करोड़ की संपत्ति 50 लाख रुपए में उठाने का सोनिया-राहुल का मॉडल भी समझाए।

    यह भी पढ़ें: टूट गई परंपरा : मंगलवार के स्थान पर योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज

    यूपी सरकार के एक और मंत्री सुरेश खन्ना ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी ने कोई चीटिंग नहीं की है। कंपनी का सारा काम बैकिंग के जरिये किया गया है। जिस बिजनेस को टारगेट किया जा रहा है वो बंद हो चुकी है।

    मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अगर यह अमित शाह के बेटे का मामला नहीं होता तो कोई खबर ही नहीं होती। सब कुछ लीगल है। अगर पार्टी के मुखिया के परिवार पर सवाल उठाए जा रहे हैं, पूर्व मंत्री इस सवाल को उठा रहे हैं तो हमें जवाब देने के लिए आगे आना ही होगा।

    यह भी पढ़ें: गोरखपुर में टेस्टिंग के लिए पानी भरते ही जमींदोज हो गई भ्रष्टाचार की टंकी

    कांग्रेस ने नेता ‘बेटा मॉडल’ बोलते हैं और दामाद मॉडल नही लगता है। कम्पनी टेंपल अक्टूबर 2016 में बंद की गई। 2014 में 50 करोड़ और 15,16 में 80 करोड़ का टर्न ओवर हुआ है। इसे आज कांग्रेस के लोग प्रॉफिट बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रमित करने के लिए ही ऐसा कर रहे हैं।