विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi Case : सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख, भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2022 01:04 PM (IST)

Shrikant Tyagi Case Of Noida गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर नोएडा ने फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी पर ...और पढ़ें

Shrikant Tyagi Case :सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख
Shrikant Tyagi Case :सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख

लखनऊ, जेएनएन। गौतमबुद्धनगर में नोएडा ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी के अभद्रता करने के मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बेहद गंभीर होने के बाद एक्शन हो गया है। त्यागी के अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिराया गया है जबकि उसके खिलाफ 25 हजार रुपया का इनाम भी घोषित किया गया है।

नोएडा की ओमेक्स सासाइटी के इस मामले का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर आज कार्रवाई भी हो गई। श्रीकांत त्यागी उर्फ़ लंगड़ा त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके साथ ही तीन दिन से फरार श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है। फिलहाल त्यागी की लोकेशन देहरादून में मिली है और उसको पकडऩे के लिए पुलिस की सात टीमें भेजी गई हैं। 

श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित

गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर नोएडा ने फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 में केस में नामजद श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 25000 रूपये का इनाम घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि अगर श्रीकांत त्यागी पकड़ा नहीं गया तो फिर एक-दो दिन के बाद इनामी राशि बढ़ाई भी जा सकती है।

नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एक महिला को धमकी और गाली देने का मामला दर्ज किया है। श्रीकांत का एक महिला से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद भी उसपर शिकंजा कसा है। फिलहाल श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी फरार है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

सीएम कार्यालय से मांगा गया ब्यौरा, अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

श्रीकांत त्यागी को मिली पुलिस की सुरक्षा के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। श्रीकांत त्यागी को सुरक्षा देने वालों के साथ ही पैरवी करने वालों पर भी गाज गिरना तय है। इतना ही नहीं उसके असलहे के लाइसेंसी की की जांच कराई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है। पूछा गया है कि किन अधिकारियों के कहने पर उसको सुरक्षा दी गई।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल का रहने वाला है। उसके भाजपा के कई उच्च स्तर के नेताओं से अच्छे संबंध की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताता है, हालांकि भाजपा ने इससे इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें : Shrikant Tyagi Case : श्रीकांत त्यागी को लेकर सपा के बाद कांग्रेस का BJP पर हमला, प्रियंका ने किया ट्वीट