विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi Case : श्रीकांत त्यागी को लेकर सपा के बाद कांग्रेस का BJP पर हमला, प्रियंका ने किया ट्वीट

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2022 12:34 PM (IST)

Shrikant Tyagi Case कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रीकांत त्यागी से भाजपा से संबंध को लेकर हमला ...और पढ़ें

Shrikant Tyagi Case : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - श्रीकांत त्यागी
Shrikant Tyagi Case : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - श्रीकांत त्यागी

लखनऊ, जेएनएन। Shrikant Tyagi Case: गौतमबुद्धनगर में खुद को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण की कार्रवाई के बीच में विपक्षी दलों का भारतीय जनता पार्टी पर हमला जारी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बाद अब कांग्रेस (Congress) ने भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाला श्रीकांत त्यागी इन दिनों बेहद चर्चा में है। ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद भी उसपर शिकंजा कसा है। फिलहाल श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी फरार है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadhra) ने श्रीकांत त्यागी से भाजपा से संबंध को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसके सरंक्षण में उसका गुंडाराज और अवैध कारोबार फला-फूला। क्या इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है। बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है। कौन है जो उसको बचाता रहा।

अखिलेश यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और नोएडा के सांसद डा महेश शर्मा के वीडियो के साथ ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि बात है सच्ची और झूठी शर्मिंदगी। ऐसे भाजपाई अमृत महोत्सव अब किस मुँह से मनाएंगे। समाजवादी पार्टी ने श्रीकांत त्यागी को लेकर एक और ट्वीट किया है। योगीराज-भाजपा सरकार 2.0 में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने एक महिला को सरेआम मां बहन की गाली और जान से मारने की धमकी दी। ये योगीराज में सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों द्वारा जनता पर किए जा रहे अत्याचार का एक उदाहरण भर है। योगीराज में भाजपाई नेता हत्याएं तक कर रहे।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल का रहने वाला है। उसके भाजपा के कई उच्च स्तर के नेताओं से अच्छे संबंध की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताता है, हालांकि भाजपा ने इससे इन्कार किया है। नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एक महिला को धमकी और गाली देने का मामला दर्ज किया है। श्रीकांत का एक महिला से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Shrikant Tyagi Case : सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख, भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित