विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में खंगाला जाएगा श्रद्धा दुबे का जेड गैंग से कनेक्शन, नागपुर में आलीशान फॉर्म हाउस में ठहरी थी कातिल

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:20 PM (IST)

Z Gang Connection of Shraddha Dubey: गैंग के सरगना जुल्फिकार बेहलिम और मोहसिन पर श्रद्धा दुबे को संरक्षण देने के आरोप हैं।

हत्या की मुख्य आरोपित शिवा शर्मा की लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे

हत्या की मुख्य आरोपित शिवा शर्मा की लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर को नागपुर से गिरफ्तार करने वाली लखनऊ पुलिस को तीनों की 72 घंटे की ट्रांजिस्ट रिमांड मिली है। तीनों को गुरुवार को लखनऊ लाया गया है। अब एसटीएफ के साथ लखनऊ पुलिस तीनों से पूछताछ करेगी और श्रद्धा दुबे के जेड गैंग से कनेक्शन भी खंगाले जाएंगे।

नागपुर में गिरफ्तार की गई श्रद्धा दुबे के जेड गैंग से कनेक्शन होने का शक जताया जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि नागपुर में श्रद्धा को किसने संरक्षण दिया और उसे फॉर्म हाउस में ठहराने की तैयारी किसने की थी। बताया जा रहा है कि जेड गैंग मुंबई के आसपास काफी एक्टिव है। इसका सरगना मुंबई का जुल्फिकार बेहलीम उर्फ जुल्फी है। इस नेटवर्क को मुंबई की रहने वाली नीलोफर चलाती है। अब उससे श्रद्धा के तार भी जुड़ रहे हैं। गैंग के सरगना जुल्फिकार बेहलिम और मोहसिन पर श्रद्धा दुबे को संरक्षण देने के आरोप हैं।

सूत्रों के दावा है कि मुंबई के Z गैंग ने नागपुर में श्रद्धा को संरक्षण देने का भरोसा दिया था। Z गैंग ने ही से नागपुर के पास एक फार्म हाउस में ठहराने के लिए बुलाया था। फॉर्म हाउस में शिफ्ट होते ही पुलिस ने श्रद्धा दुबे की लोकेशन ट्रैक कर ली और उसे धर दबोचा। इस गैंग पर मुंबई के पश्चिमी लाख उपनगर में रंगदारी, कारोबारी को धमकाने और हिंसा जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं।

श्रद्धा के मोबाइल से कई बड़े राज खुलने की उम्मीद

लखनऊ में एसटीएफ श्रद्धा की मदद करने वालों की तलाश में जुटी हुई है। श्रद्धा के मोबाइल से भी कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है। श्रद्धा और अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन पुलिस के रडार पर हैं। आरोपियों के पास से मिले चार मोबाइल फोन के डेटा की जांच की जाएगी। पुलिस फरारी के दौरान हुई बातचीत के रिकॉर्ड खंगालेगी। मोबाइल चैट से भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। जांच के दौरान कई रसूखदार लोगों से जुड़े राज खुलने की आशंका जताई जा रही है।

श्रद्धा दुबे का ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ाव

Z गैंग से जुड़े 12 लोगों को जुलाई में एक बिल्डर से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसका सरगना जुल्फिकार बेहलीम भी मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। अगस्त में उस पर मकोका लगाया गया था। इस गैंग के तार ड्रग्स और स्मगलिंग से भी जुड़े हैं। इस गैंग पर रेव और पेज-3 पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

FaceTime से ड्रग्स की डील

जांच में पता चला है कि श्रद्धा और उसके गैंग के सदस्य कथित तौर पर FaceTime के जरिए संपर्क में रहते थे। पुलिस ने इस नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर अहम सबूत होने का दावा किया है। डील भी इसी के जरिए की जाती थीं, ताकि उनके बातचीत का रिकॉर्ड किसी के हाथ न लग सके। श्रद्धा के पास से तीन आईफोन बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कारोबारियों से रंगदारी मांगने और धमकी देने के भी आरोप

गैंग पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने और धमकी देने के भी आरोप हैं। इसमें लखनऊ और उत्तर प्रदेश का काम श्रद्धा दुबे को दिया गया था। इन लोगों ने श्रद्धा दुबे को बॉलीवुड में हीरोइन बनाने का लालच दिया और ब्लैकमेलिंग और धन उगाही के काम में लगा दिया। गैंग के तार मादक पदार्थों और सोने की तस्करी से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। लखनऊ के कई बार में यह लोग श्रद्धा दुबे के माध्यम से मादक पदार्थों की सप्लाई करा रहे थे। इनके गैंग पर पांच करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में अगस्त में मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी।

बॉलीवुड में हीरोइन बनना चाहती थी श्रद्धा दुबे

शिवा शर्मा की लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस श्रद्धा का बैकग्राउंड खंगाल रही है। सामने आया है कि बॉलीवुड में वह हीरोइन बनना चाहती थी। बड़े बैनर के लिए उत्तराखंड की लोकेशन पर एल्बम भी शूट किया गया था। मार्केट में आने के बाद एल्बम चला नहीं। उसका फिल्मों में करियर नहीं बना, तो श्रद्धा अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने लगी। वह सुंदर थी, इसलिए जल्दी कामयाबी मिलती चली गई। पैसा भी अच्छा कमाने लगी। लेकिन उसे जो कुछ मिल रहा था, वह उससे बहुत ज्यादा की ख्वाहिश रखती थी। श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी में अकेली थी, जल्द ही गलत सोहबत में पड़ती गई।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे के लगातार ऑडियो वायरल, कह रही है- लोग मेरे हिसाब से मेरे पास आते हैं और जाते भी मेरे हिसाब से

यह भी पढ़ें- एसटीएफ की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया