सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली मॉडल श्रद्धा दुबे का आज जन्मदिन, इस बार कोई नहीं बधाई देने वाला
Shraddha Dubey Birthday: लिव-इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को जन्मदिन पर नागपुर कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस मॉडल श्रद्धा दुबे को आज देर रात या गुरुवार सुबह लखनऊ लेकर आएगी।
HighLights
लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली श्रद्धा दुबे के जन्मदिन पर सन्नाटा
शिवा शर्मा की मौत के मामले में एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, नागपुर कोर्ट में पेशी
अपने कुकृत्यों के कारण मॉडल श्रद्धा दुबे जन्मदिन पर आज पुलिस की गिरफ्त में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली मॉडल श्रद्धा दुबे का आज 21 अक्टूबर को जन्मदिन है। बीते तीन-चार वर्ष से सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जन्मदिन मनाने वाली श्रद्धा दुबे इस बार उत्तर प्रदेश एसटीएफ की गिरफ्त में है। लिव-इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया है। अब पुलिस उसको आज देर रात या गुरुवार सुबह लखनऊ लेकर आएगी।
लखनऊ के हाई-प्रोफाइल शिवा शर्मा मर्डर केस की मुख्य आरोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे का 21 अक्टूबर यानी आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके जन्मदिन को लेकर काफी चर्चाएं बनी हुई हैं। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में बुधवार को एक अलग ही तस्वीर सामने आई है।
हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का आज जन्मदिन है, जबकि शिवा की मां रंजना शर्मा हरिद्वार में अपने बेटे की अस्थियों का विसर्जन करेंगी। मंगलवार को श्रद्धा की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गई थीं। नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लखनऊ लाया जा रहा है।

लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में श्रद्धा दुबे
लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर महंगे ब्रांड्स के सामान, आलीशान होटल और फोटोशूट की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। लुई विटॉन और गुच्ची जैसे लग्जरी ब्रांड्स के प्रति उसका खास लगाव नजर आता है।

श्रद्धा दुबे के एक लाख 43 हजार से अधिक फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मॉडल श्रद्धा दुबे के 1 लाख 43 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं उनके अकाउंट से 409 पोस्ट हुई हैं। जिसमें वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हुई नजर हैं। श्रद्धा दुबे के सोशल मीडिया अकाउंट पर लुई विटॉन और गुच्ची जैसे महंगे ब्रांड्स के सामान के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। इन तस्वीरों के जरिए वह अपने लग्जरी शौक की झलक दिखाती थी।

कार्यक्रमों में बतौर गेस्ट शामिल होती थी
श्रद्धा दुबे अलग-अलग कार्यक्रमों में बतौर गेस्ट शामिल होती थी। इसके अलावा वह फोटोशूट भी कराती थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आती है। श्रद्धा दुबे के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ प्रोडक्ट्स के प्रमोशन से जुड़ी पोस्ट भी मौजूद हैं। इन पोस्ट के जरिए वह अलग-अलग उत्पादों को अपने फॉलोअर्स के सामने पेश करती थी।

बड़े होटल और रिजॉट में रुकती थी श्रद्धा
श्रद्धा दुबे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर महंगे होटल और रिजॉर्ट में बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो भी मौजूद हैं। इन पोस्ट में उसकी आलीशान लाइफस्टाइल की झलक दिखाई देती है।

नीम करौली धाम में वीआईपी ट्रीटमेंट
श्रद्धा दुबे अप्रैल में नीम करौली पहुंची थी। इस दौरान उसके साथ सरकारी सुरक्षाकर्मी के अलावा एक बाउंसर भी नजर आया था। उसने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद उसे सुरक्षा मिलने को लेकर सवाल उठे।

श्रद्धा कभी नामचीन तो कभी रसूखदारों संग घूमती
श्रद्धा दुबे के पूर्व ड्राइवर के मुताबिक उसने सुबह, दोपहर और रात, हर पहर मॉडल श्रद्धा का बदला हुआ रूप देखा है। दोपहर से उसकी दिनचर्या शुरू होती थी। कभी समाजसेविका बनकर राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ घूमती तो कभी रसूख से जुड़े कुछ अन्य नामचीन लोगों के साथ। रात में क्लबों में पार्टी करती।
