श्रद्धा दुबे और दो अन्य नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित, आज रात तक पहुंचेंगे लखनऊ
Shraddha Dubey Arrested: यूपी पुलिस श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश का ट्रांजिट रिमांड की ट्रांजिट रिमांड ...और पढ़ें

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे
HighLights
ट्रांजिस्ट रिमांड पर लखनऊ लाकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की तैयारी
श्रद्धा के साथ बहन रश्मि और ड्राईवर दानिश उर्फ तनवीर भी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों की बुधवार को नागपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। तीनों के देर रात तक लखनऊ लाने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने नागपुर में मंगलवार रात श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया। इनको आज नागपुर की जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनको हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया है, जहां सुनवाई होगी। यूपी पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश का ट्रांजिट रिमांड की ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी, ताकि तीनों को लखनऊ ले जाया जा सके। मंगलवार रात कागजी कार्रवाई में देरी के चलते पेशी नहीं हो पाई थी।
तीनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेकर नागपुर के बेलतरोड़ी थाने लाया गया था। यहां लॉकअप की व्यवस्था नहीं होने पर श्रद्धा दुबे को देर रात हुड़केश्वर थाने शिफ्ट किया गया। आज की पेशी में ट्रांजिट रिमांड पर अदालत के फैसले पर रहेगी नजर। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश लाकर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस। दूसरे राज्य से गिरफ्तार आरोपी को ले जाने के लिए अदालत से ट्रांजिट रिमांड की अनुमति जरूरी।
गाड़ी में बैठने को लेकर काफी ड्रामा
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे को जब उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ (STF) टीम नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ ला रही थी, तब गाड़ी में बैठने को लेकर उसने काफी ड्रामा किया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी 'नवाबी' और अकड़ साफ देखी जा सकती है। पुलिस की गाड़ी में जब पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे बीच की सीट पर बैठने को कहा, तो श्रद्धा दुबे ने साफ इनकार कर दिया। उसने गाड़ी में आगे (फ्रंट सीट पर) बैठने की जिद पकड़ ली।
मीडिया ने भद्द पीट दी
उसने पुलिस से कहा कि उसे बीच में बैठने पर "एंग्जायटी" (घबराहट) महसूस होती है, इसलिए वह आगे ही बैठेगी। जब पुलिस ने उसकी जिद नहीं मानी और उसे पीछे बैठाया, तो वह भड़क गई। उसने खींझते हुए कहा कि मीडिया ने भद्द पीट दी और अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगी। अंडरवर्ल्ड और रसूखदार लोगों से संबंध रखने वाली श्रद्धा दुबे 11 दिनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद अपनी बहन और ड्राइवर के साथ नागपुर के एक फ्लैट से गिरफ्तार की गई थी।
सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ा
एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब उसको गिरफ्तार किया तो उसने सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ा। श्रद्धा के साथ बहन रश्मि और ड्राईवर दानिश भी गिरफ्तार हुए, लेकिन श्रद्धा के चेहरे के भाव से नहीं लग रहा था कि वो घबरायी हुई है। श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और दानिश ने 11 दिनों तक यूपी पुलिस को कई बार चकमा दिया। तीनों पर ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
पुलिस और श्रद्धा दुबे की बातचीत
पुलिसवाले - मीडिया तो कुछ भी दिखाती है।
श्रद्धा दुबे - मीडिया की वजह से ही सब हो रहा है
पुलिसवाले - मीडिया ने ही भद पिटवा दी तुम्हारी चलो जो किया तुमने वो ठीक है पहले आओ बैठो
श्रद्धा दुबे - मेरी बहन सांस नहीं ले पाएगी आगे बैठ जाए?
पुलिसवाले - पीछे चलो बैठो हम दवाई दिला देंगे।
ज्यादातर टैक्सी से ट्रैवल
तीनों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को ADG (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि श्रद्धा दुबे और उसके साथ लगातार ट्रैवल कर रहे थे। वे ज्यादातर टैक्सी से ट्रैवल कर रहे थे। टैक्सी को एक स्थान पर छोड़कर अन्य साधन से वे आगे बढ़ जाते थे। श्रद्धा एक स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं रुकती थी। पुलिस उनकी लोकेशन को ट्रेस करते-करते जब तक वहां पहुंचती वह कहीं और चली जाती थी।
10-12 घंटे के अंतराल से पुलिस से बचती जा रही
श्रद्धा दुबे 10-12 घंटे के अंतराल से पुलिस से बचती जा रही थी। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद जहां शिवा शर्मा की मां को सुकून मिला है वहीं यूपी पुलिस ने राहत की सांस ली है। नागपुर में मंगलवार को श्रद्धा दुबे की लुकाछिपी का खेल खत्म हो गया। ADG (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि तीनों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही करके लखनऊ लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनसे पूछताछ करेगी जिससे इस केस से संबंधित अन्य सभी बातों का खुलासा हो जाएगा।
पहले नेपाल भागी, फिर यूपी लौटी
एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि श्रद्धा दुबे सबसे पहले नेपाल गई। वह नेपाल से यूपी लौटी ताकि पुलिस इस मुगालते में रहे कि वह नेपाल में है। लखनऊ आकर उसने एक मीडिया चैनल को बाइट दी। श्रद्धा कम्युनिकेशन चैनल का कम से कम इस्तेमाल करती थी। नागपुर जाने के लिए भी उसने टैक्सी का इस्तेमाल किया। वह नागपुर इसी मकसद से भागी कि यूपी पुलिस उस तक न पहुंच सके। लेकिन अपने इस मकसद में वह कामयाब नहीं हुई।
शिवा की मां बोलीं-हर पैंतरा जानती है श्रद्धा
शिवा शर्मा की मां रंजना अपने बेटे की मौत के लिए लगातार श्रद्धा दुबे को जिम्मेदार बता रही हैं। उनका कहना है कि श्रद्धा अपराधी मानसिकता की है। वह अपराध के हर पैतरे को जानती है। वीडियो वायरल कर वह अपने बचाव के खेल खेल रही थी। रंजना ने कहा था कि उनके जीवन का अब एक ही मकसद है श्रद्धा को जेल भेजना। वह इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगी।
श्रद्धा को दोषी सिद्ध कराने के लिए पर्याप्त साक्ष्य
बेटे की मौत से गमगीन रंजना ने बताया कि श्रद्धा को दोषी सिद्ध कराने के लिए उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। शिवा ने अपने मोबाइल में ‘माई डायरी’ नाम से फाइल बना रखी थी। उसमें वह अपना सारा रूटीन और दिन भर का घटनाक्रम लिखता था। उस मोबाइल में श्रद्धा के काले कारनामे कैद हैं। मोबाइल पुलिस को दे दिया है। पूर्व में वायरल श्रद्धा का एक आडियो है। उसमें वह बेटे पर दबाव बना रही। उसे धमका रही है।
रंजना ने बताया श्रद्धा अपने बचाव में वीडियो वायरल कर रही है। कर्ज की बात पर उन्होंने कहा कि हम व्यवसायी हैं अगर कर्ज है तो श्रद्धा को इसमें दिक्कत क्या है। शिवा कर्ज चुकता करने के लिए उसके पास अपनी कार तक गिरवी रख रहा था। इसके बाद भी उसने हत्या कर दी। श्रद्धा बेटे को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। इसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। रंजना ने कहा कि उन्हें पुलिस और सरकार पर भरोसा है।
