विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा की मां का श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप, बोलीं- क्रिमिनल माइंड सेट की महिला, पुलिस से भी आगे; Video

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:07 PM (IST)

Mother Of Shiva Sharma on Dainik Jagran: शिवा की मां ने बातचीत में कहा कि श्रद्धा दुबे तो क्रिमिनल माइंड ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिवा का एक मोबाइल मां पास और दूसरा गायब, उसमें छुपे हैं कई राज

  2. शिवा शर्मा की मां रंजना ने दैनिक जागरण से की विशेष बातचीत

आयुष्मान पांडेय, लखनऊ : राजधानी के युवा कारोबारी और अपने बेटे शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से बेहद आहत रंजना शर्मा गहरे सदमे में हैं। उन्हें अपने होनहार बेटे को गंवाने का तो दुख है ही, लेकिन इससे भी आहत हैं कि उनके पुत्र की मौत की मुख्य आरोपित उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे 11 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कारोबारी शिवा हत्याकांड में दैनिक जागरण की शिवा की मां रंजना से अहम बातचीत हुई। शिवा की मां ने बातचीत में कहा कि श्रद्धा दुबे तो क्रिमिनल माइंड सेट की है। वह तो पुलिस से भी ज्यादा सोचती है और बेहद शातिर है। उसकी ऊंची पहुंच है। मैं अपने पुत्र की मौत के मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूंगी। उसने मिलकर न्याय की गुहार करूंगी। मैंने विधायक नीरज बोरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक प्रार्थनापत्र दिया है।

रंजना शर्मा ने अपने बेटे शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत/हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और अन्य लोगों पर उनके बेटे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा नीचे फेंकने (हत्या) का आरोप लगाया है। उन्होंने श्रद्धा दुबे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
श्रद्धा दुबे की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के सवाल पर रंजना ने कहा कि यह पुलिस की अपनी कार्रवाई है। इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्होंने शिवा शर्मा के डिप्रेशन में होने की बात पर कहा कि यह श्रद्धा कैसे तय कर सकती है। यह तय करना तो डॉक्टर का काम है। वह वीडियो जारी कर बेटे को डिप्रेशन बता रही है। यह कैसे हो सकता है।
शिवा शर्मा पर कर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम व्यवसायी हैं। हम रोज के खाने कमाने वाले हैं। मेरे उपर कर्ज है इससे श्रद्धा को क्या मतलब है। शिवा तो श्रद्धा को रुपयों के बदले में कार गिरवी रखने को कह रहा था उसने क्यों नहीं रखा।

यह भी पढ़ें- मीडिया के सामने श्रद्धा दुबे की सफाई के बाद दबाव में पुलिस, शिवा हत्याकांड की आरोपित दूसरे केस में कर सकती है सरेंडर

यह भी पढ़ें- बढ़ रहे दिन, टीम और इनाम, श्रद्धा दुबे तक नहीं पहुंची पुलिस; शिवा की मां बोली- अब तो उठ रहा भरोसा उठ रहा