विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 26 नवंबर तक बढ़ी

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 08:19 PM (IST)

शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की न्यायिक रिमांड 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

shraddha dubey arrest
shraddha dubey arrest

HighLights

  1. श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपितों की रिमांड बढ़ी।

  2. न्यायिक रिमांड अब 26 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

  3. आरोपितों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया।

विधि संवाददाता, लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। प्रभारी सीजेएम आलोक वर्मा ने उनसे सामान्य बातचीत के बाद न्यायिक रिमांड अवधि 26 नवंबर तक बढ़ा दी।

अभियोजन के अनुसार, पुलिस ने तीनों आरोपितों को 21 अक्टूबर को नागपुर से गिरफ्तार किया था और 22 अक्टूबर को लखनऊ की अदालत में पेश किया था।

मृतक कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने बयान में आरोप लगाया कि श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, रश्मि का ब्वायफ्रेंड आमिर शेख और ड्राइवर दानिश ने मिलकर उनके बेटे को फ्लैट की चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला। इस मामले में हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा की मौत के 35 दिन बाद सीन रिक्रिएशन, पुलिस पुतले से परख रही हत्या और आत्महत्या की थ्योरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।