कौन है 'बॉस' जिसका नाम लेकर रौब गांठती थी श्रद्धा, शिवा को दी थी जेल भिजवाने की धमकी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की स्कार्पियो रूपईडीहा में मिली है, जबकि वह अपनी बहन और ड्राइवर ...और पढ़ें

मुख्य हत्यारोपित श्रद्धा दुबे और कारोबारी शिवा शर्मा। फोटो- इंटरनेट
HighLights
मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की स्कार्पियो रूपईडीहा में मिली।
श्रद्धा बहन और ड्राइवर संग नेपाल के महेंद्र नगर में दिखी।
ऑडियो में श्रद्धा ने शिवा को जेल भेजने की धमकी दी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नौ अक्टूबर की रात गिरकर हुई कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले की गुत्थी पुलिस अब तक सुलझा नहीं सकी है। मुख्य हत्यारोपित श्रद्धा दुबे की स्कार्पियो बहराइच के रूपईडीहा में नेपाल बार्डर पर मिली है।
वह सहआरोपी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के साथ अंतिम बार नेपाल के महेंद्र नगर में दिखी है। वहीं, एक आडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धा शिवा पर चोरी का आरोप लगाकर जेल भेजवाने की धमकी दे रही है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि श्रद्धा दुबे किसके दम पर इतना रौंब गांठ रही थी।
10 अक्टूबर को रूपईडीहा में खड़ी हुई थी स्कार्पियो
श्रद्धा दुबे की स्कार्पियो बुधवार दोपहर में नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा में शुक्ला पार्किंग में खड़ी मिली है। पार्किंग मालिक के मुताबिक, श्रद्धा दुबे ने 10 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे स्कार्पियो खड़ी की थी। उसने कहा था कि नेपाल जा रही है। वापस आकर गाड़ी लेगी। इसके बाद वह नहीं लौटी।
इससे स्पष्ट है कि 10 अक्टूबर को ही श्रद्धा नेपाल चली गई थी। वहीं, पुलिस के सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा, रश्मि और दानिश नेपाल के महेंद्र नगर में देखा गया है। उस समय श्रद्धा नाइट शूट, रश्मि सलवार शूट और दानिश पैंट-शर्ट पहने था। तीनों पैदल जा रहे थे। इसका फुटेज मिला है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, पुलिस की एक टीम बुधवार दोपहर में श्रद्धा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट पर गई थी। वहां छानबीन की है। इस दौरान चर्चा थी कि पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस मामले में सीन रिक्रीएशन भी करा सकती है।
यह भी पढ़ें- 'हत्या नहीं आत्महत्या है...', शिवा शर्मा की मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी
चोरी का आरोप लगाकर जेल भेजवाने की धमकी
श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा के बहस का एक आडियो सामने आया है। उसमें श्रद्धा चिल्लाकर कह रही है 'तुम मुझे ज्यादा परेशान कर रहे हो। शिवा सफाई देता है। इस पर श्रद्धा कहती है कि आवारगी और दोस्ती में ही समय बर्बाद करना है। पैसे नहीं कमाना है। मैं अभी सबको काम के लिए मना कर दे रही हूं। इसके बाद श्रद्धा कहती है कि तुम मेरे घर से चोरी करके भागे हो।शिवा कहते हैं कि चोरी का इल्जाम मत लगाओ। इसके बाद दोनों में बहस होती है। श्रद्धा शिवा को धमकाते हुए कहती है कि पार्टी करनी है न तुम्हे, अब जेल में करोगे।ट्रिगर कर रहे हो मुझे। तुम्हारा नाम लिखकर सर को भेजूंगी।'
