'हत्या नहीं आत्महत्या है...', शिवा शर्मा की मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी
लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर इसे ...और पढ़ें
HighLights
मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर आत्महत्या बताया।
मृतक की मां ने ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का आरोप लगाया।
पुलिस ने फरार बहनों पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया।
डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। लखनऊ के चर्चित कैफे ओनर शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हो रहा है। मुख्य आरोपी और मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा दुबे ने फरार चल रही है। उसने एक मिनट का वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है।
उसने अपनी सफाई में दावा करते हुए कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया है और यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी। उसने पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने की बात भी कही।
वहीं मृतक की मां का आरोप है कि श्रद्धा और उसकी बहन शिवा को ब्लैकमेल व प्रताड़ित कर रही थीं। दोनों बहनें घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस ने उन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, लिखित परीक्षा से भी मिलेगी छूट
श्रद्धा ने वीडियो में गुहार लगाई कि उसके नाम को किसी भी बड़े अधिकारी या राजनेता के साथ न जोड़ा जाए, क्योंकि उसका ऐसे लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। वह कहीं गायब या फरार नहीं हुई है। वह पुलिस के सामने आकर पूरी सच्चाई बताने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार है।
