विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SGPGI को एनएमसी से मिली बड़ी सौगात: 6 सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों को मिली मान्यता

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:48 PM (IST)

एसजीपीजीआई को नेशनल मेडिकल कमीशन से छह सुपर-स्पेशियलिटी डीएम और एमसीएच कार्यक्रमों को मान्यता मिली है। इनमें हेमेटोपैथोलॉजी, मैटरनल एंड ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एसजीपीजीआई को एनएमसी से छह सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स की मान्यता।

  2. हेमेटोपैथोलॉजी, मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन में नए डीएम कोर्स।

  3. सीवीटीएस, पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में छह वर्षीय एमसीएच कार्यक्रम।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) को सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षा के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान के छह विषयों में डीएम और एमसीएच कार्यक्रमों को मान्यता दे दी है।

इनमें हेमेटोपैथोलॉजी, मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन और पेन मेडिसिन में तीन वर्षीय डीएम कोर्स, जबकि रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सीवीटीएस) और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में छह वर्षीय कार्यक्रम शामिल हैं।

हेमेटोपैथोलॉजी में डीएम शुरू करने वाला एसजीपीजीआई उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है। इससे थैलेसीमिया, हीमोफीलिया जैसे रक्त विकारों के विशेषज्ञ तैयार होंगे, जो सरकारी प्रयासों में सहयोग देंगे।

मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन में यह देश का पहला तीन वर्षीय डीएम कोर्स है। इसमें भ्रूण को एक मरीज के रूप में देखकर प्रीनेटल डायग्नोस्टिक्स, फीटल थेरेपी और मां की जटिल बीमारियों के प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे मातृ मृत्यु दर, स्टिलबर्थ और नवजात मृत्यु दर घटाने में मदद मिलेगी।

पेन मेडिसिन का डीएम देश में लगभग 30 प्रतिशत वयस्कों को प्रभावित करने वाले क्रोनिक पेन की समस्या से निपटेगा। इसमें दवाओं से लेकर एडवांस्ड प्रक्रियाओं तक कॉम्प्रिहेंसिव पेन मैनेजमेंट सिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन, पत्नी और बेटे की मौत

सीवीटीएस में छह वर्षीय एमसीएच देश में पहली बार शुरू हो रहा है। इसमें एमबीबीएस के बाद सीधे प्रवेश मिलेगा, एमएस की अनिवार्यता नहीं होगी। पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में एमसीएच संस्थान की अग्रणी विरासत को आगे बढ़ाएगा, क्योंकि एसजीपीजीआइ ने देश का पहला समर्पित पीडियाट्रिक यूरोलॉजी विभाग स्थापित किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।