विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहराइच और शाहजहांपुर में बच्चियों पर सेक्सुअल हमला

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM (IST)

दुष्कर्मी यूपी की कानून-व्यवस्था पर पलीता लगा रहे हैं। उनकी हवश का शिकार नन्हीं-नन्हीं बच्चियां बन रहीं हैं। आज शाहजहांपुर और बहराइच इसके गवाह रहे।

बहराइच और शाहजहांपुर में बच्चियों पर सेक्सुअल हमला
बहराइच और शाहजहांपुर में बच्चियों पर सेक्सुअल हमला

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर दुष्कर्मी पलीता लगा रहे हैं। उनकी हवश का शिकार नन्हीं-नन्हीं बच्चियां तक बन रहीं हैं। आज एक सात और एक तीन साल की बच्ची यौन हिंसा का शिकार हुई। पुलिस मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। बहराइच में एक युवक ने सात वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश की। शाहजहांपुर में गली में खेल रहे तीन साल के मासूम से उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया हालांकि बच्ची के चीखने पर उसे लोगों ने दौड़ा लिया। इससे इतर श्रावस्ती में दूसरे समुदाय के एक युवक ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव है।

यह भी पढ़ें: सुलह न करने पर दुष्कर्म पीड़िता की एक आंख फोड़ी, दूसरी निकाल ली

सात वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म

बहराइच के फखरपुर क्षेत्र में पारिवारिक रिश्ते को तार-तार करते हुए एक युवक ने अपनी चचेरी सात वर्षीय मासूम बहन को पलंग से उठाकर दुष्कर्म के बाद जान से मारने का प्रयास किया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फखरपुर क्षेत्र के एक गांव में रात को होली उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा था। गांव के लोग उत्सव देख रहे थे तभी मौका पाकर गांव का एक युवक घर में सो रही सात वर्षीय बालिका को उठा ले गया और उसके साथ पहले दुष्कर्म किया फिर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मासूम के चिल्लाने पर युवक भाग निकला। ग्रामीणों ने सूचना फखरपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ छोटक यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका के पिता की तहरीर पर संतोष पुत्र नंदकिशोर निवासी लोधनपुरवा परसेंडी के खिलाफ दुष्कर्म कर जान से मारने के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: मोदी समेत विशिष्ट मेहमानों के स्वागत की तैयार हो रहा यूपी

शाहजहांपुर में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

शाहजहांपुर के निगोही में गली में खेल रहे तीन साल के मासूम से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही होली मिलने गया था। उसका तीन वर्ष का बेटा गली में खेल रहा था। वहां पर एक युवक अपने साथियों के साथ आया और बेटे को रुपये का लालच देकर साथ ले गया। गन्ने के खेत में उसने बेटे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गए। एसओ ने बताया कि दियूरिया गांव निवासी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच और शाहजहांपुर में बच्चियों पर सेक्सुअल हमला

श्रावस्ती में विवाहिता संग दुष्कर्म

श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र में 18 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में हरदत्तनगर गिरंट के नसीरपुरवा निवासी 38 वर्षीय कासिम को पकड़कर ग्रामवासियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। नासिरपुरवा निवासी कासिम पुत्र मुख्तार सुबह लगभग छह बजे पहले से अरहर के खेत में घात लगाए बैठा था। इसी बीच गांव के दूसरे समुदाय की विवाहिता युवती दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के लिए वहां गई। तभी कासिम ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की चीख सुनकर गांव वाले पहुंचे तो वह भागने लगा, जिसे गांव वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।