सपा मुखिया का BJP और चुनाव आयोग पर हमला जारी, बोले- गोरखपुर और पास के क्षेत्रों में साफ होगा सत्तारूढ़ दल
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर और आसपास भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ होने जा रहा है।
HighLights
लखनऊ अभिनव स्कूल जितना समाजवादी सरकार में बना था उससे आगे नहीं बढ़ाः अखिलेश
वन नेशन वन इलेक्शन बोलने वाले लोग नहीं बना पा रहे वन वोटर लिस्ट
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सपा कार्यालय में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन करने के साथ उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण किया। इसके साथ ही भाजपा और निर्वाचन आयोग पर हमला बोला।
पार्टी के राज्य मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आज नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की जयंती है, आज हम सब लोग उन्हें कोटि कोटि नमन करते हैं। नेताजी जी बुरे वक्त में भी किसी का साथ नहीं छोड़ते थे। नेताजी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे। यश भारती सम्मान के माध्यम से सम्मान करने का काम नेताजी ने किया है। अखिलेश की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव भी आईं।
अखिलेश यादव ने कहा कि अभिनव स्कूल जितना समाजवादी सरकार में बना था उससे आगे नहीं बढ़ा। जब प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई ही नहीं होगी तो स्कूल में पढ़ने कौन जाएगा।
सपा प्रमुख ने कहा कि 2027 में सरकार बनने जा रही है, पुनः यश भारती सम्मान देने का काम होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे। यश भारती सम्मान के माध्यम से सम्मान करने का काम नेताजी ने किया है। 2027 में सरकार बनने जा रही है, पुनः यश भारती सम्मान देने का काम होगा।
अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा, जब पहली बार सरकार बनी, सम्मान देना शुरू हुआ और एक यश भारती के कार्यक्रम शुरू हुए। यश भारती सम्मान के माध्यम से जो प्रतिभाएं थीं अपने उत्तर प्रदेश की और ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले अगर कहीं भी अच्छा कार्य कर रहे थे, उनका सम्मान करने का काम नेताजी ने अपनी सरकार बनी, उसमें किया है।
सपा सरकार बनेगी तो यश भारती फिर शुरु करेंगे: अखिलेश
अखिलेश यादव ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो यश भारती सम्मान फिर शुरु करेंगे, एक लाख रुपये सम्मान राशि देंगे। सपा सरकार बनेगी तो डॉक्टरों को एक सैलरी देंगे। अब रूठो को मनाने का काम कर रहे हैं। सरकार स्कूल बंद कर रही है। हाथ की रेखाओं में विकास की रेखा भी दिखती है लेकिन कुछ लोगों के हाथ में कुछ और रेखाएं भी हैं।
वन बॉन्ड, वन सैलरी उपलब्ध कराने का काम हम लोग करेंगे
सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो हम मेडिकल के छात्रों को भरोसा दिलाते हैं कि वन बॉन्ड, वन सैलरी उपलब्ध कराने का काम हम लोग करेंगे। जिस तरीके से यह लोग वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते हैं, यह बात अलग है कि वन वोटर लिस्ट नहीं बना पा रहे हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन बोलने वाले लोग, वन वोटर लिस्ट नहीं बना पा रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि आज हम फिर दोहराते हैं कि इस सरकार ने जरूर उस योजना को बंद किया है, लेकिन जब समाजवादी सरकार बनेगी और 2027 में जो सरकार बनने जा रही है उन्हें यश भारती सम्मान देने का काम होगा और अभी तो सम्मान राशि हम लोग ₹50,000 दे रहे थे।
कई बार बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं वो इस जीवन का वो पड़ाव होता है कि अपने टैलेंट या अपने हुनर की वजह से वह उतना कार्य नहीं कर पाते हैं या उस क्षेत्र में उतना परिश्रम नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें नेताजी ने सम्मान राशि देने का काम किया था। ₹50,000 मिलता था। भविष्य में 2027 में सरकार बनाने के बाद ऐसे उत्तर प्रदेश के जिन लोगों को यश भारती सम्मान से सम्मान दिया गया था, पुनः यश भारती शुरू कर करके एक लाख सम्मान राशि शुरू की जाएगी।
नेताजी लगातार लोगों को जोड़ते रहे
अखिलेश यादव ने अपने पिता के बारे में कहा कि नेताजी लगातार लोगों को जोड़ते रहे। जोड़ने के साथ-साथ इस आंदोलन को और कैसे मजबूत बनाएं। हम सब को जो समाजवादी विचारधारा और सबको साथ लेके चलने का जो सिद्धांत देके गए हैं, ये सबसे बड़ा धन है। इसी रास्ते पर चलकर हम लोगों की सेवा करने का काम करेंगे। आज ये संकल्प दोबारा हम लोग दोहराते हैं। आज जिन बच्चों को हम लोग लैपटॉप दे रहे हैं, नेता जी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे। अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी भी क्षेत्र में अगर कोई अच्छा काम किया होगा, तो वो हमेशा सम्मान करते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।