विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swami Prasad Maurya: 'ह‍िंदू कोई धर्म नहीं बल्‍क‍ि...', स्‍वामी प्रसाद के व‍िवाद‍ित बयान पर क्‍या बोलीं ड‍िंपल यादव?

By Agency Edited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 26 Dec 2023 03:43 PM (IST)

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा हिंदू धर्म एक धोखा है। वेसै भी 1995 में ...और पढ़ें

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर ड‍िंपल यादव ने दी प्रत‍िक्र‍िया।- फाइल फोटो
स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर ड‍िंपल यादव ने दी प्रत‍िक्र‍िया।- फाइल फोटो

एएनआई, लखनऊ। समाजवादी पार्टी नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य अपने व‍िवादि‍त बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। मंगलवार को उन्‍होंने एक बार फ‍िर ऐसा बयान द‍िया, ज‍िसके बाद वह सुर्खि‍यों में आ गए हैं। मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर जहर उगला है। इसको लेकर पार्टी सांसद ड‍िंपल यादव की प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है। ड‍िंपल यादव ने कहा, "ये उनकी निजी राय हैं, पार्टी का रुख नहीं। पार्टी का उनकी राय से कोई लेना-देना नहीं है।"

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "हिंदू धर्म एक धोखा है। वेसै भी 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी दो बार कहा है कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है।"

यह भी पढ़ें:  अखिलेश यादव की भी नहीं सुन रहे स्वामी प्रसाद मौर्य! फिर उगला जहर, कहा- हिंदू धर्म नहीं धोखा है

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने और क्‍या कहा?  

मौर्य ने आगे कहा,"प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है। वहीं, दो महीने पहले गडकरी जी ने भी कहा, लेकिन इन लोगों के कहने से किसी की भावना आहत नहीं होती है, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं हिंदू कोई धर्म नहीं है बल्कि धोखा है और जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं तो यह कुछ लोगों के लिए धंधा। जब ये बात मैं कहता हूं तो लोगों की भावना आहत हो जाती है, लेकिन जब ये बात पीएम मोदी और मोहन भागवत कहते हैं तो किसी की भावना आहत नहीं होती है।"