विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा के राज्यसभा प्रत्याशी रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी ने भरा नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:53 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के दो राज्यसभा प्रत्याशियों, धनराज नथवानी और रामगोपाल यादव ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया।

HighLights

  1. सपा के धनराज नथवानी और रामगोपाल यादव ने नामांकन दाखिल किया।

  2. धनराज नथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं।

  3. रामगोपाल यादव सपा की वैचारिक और संगठनात्मक निरंतरता का चेहरा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दो राज्यसभा प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। सपा ने धनराज नथवानी और रामगोपाल यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है।

धनराज, झारखंड में बीजेपी से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं। वे रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक भी हैं। नथवानी परिवार अंबानी परिवार और पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी घोषित कर चौंका दिया है।

रामगोपाल यादव पार्टी की वैचारिक और संगठनात्मक निरंतरता का चेहरा हैं, जबकि धनराज नथवानी की पहचान राजनीति के पारंपरिक दायरे से बाहर कारोबारी, खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा चेहरे की है। वह, उद्योगपति और राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के दो उम्मीदवार घोषित, राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी आज करेंगे नामांकन

रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं धनराज

धनराज रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं और गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉर्पोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशन मैनेजमेंट में एमबीए किया है। खेल, वन्यजीव, पर्यटन और सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता रही है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश यादव ने राज्यसभा का दिया टिकट? अंबानी और मोदी-शाह के करीबी