विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के दो उम्मीदवार घोषित, राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी आज करेंगे नामांकन

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:57 AM (IST)

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए राम गोपाल यादव आज करेंगे नामांकन।

राज्यसभा चुनाव के लिए राम गोपाल यादव आज करेंगे नामांकन।

HighLights

  1. सपा ने दो राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की।

  2. प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी प्रत्याशी।

  3. आज लखनऊ में दाखिल करेंगे नामांकन पत्र।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी की ओर से प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि दोनों उम्मीदवार आज यानी कि बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। इसकी घोषणा समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी घोषित कर चौंका दिया है।

रामगोपाल यादव पार्टी की वैचारिक और संगठनात्मक निरंतरता का चेहरा हैं, जबकि धनराज नथवानी की पहचान राजनीति के पारंपरिक दायरे से बाहर कारोबारी, खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा चेहरे की है। वह, उद्योगपति और राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी के पुत्र हैं।

 

यह भी पढ़ें- बीजेपी को चौंकाने की तैयारी में अखिलेश? राज्यसभा चुनाव के तीसरे प्रत्याशी पर बना हुआ है रहस्य