विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश यादव ने राज्यसभा का दिया टिकट? अंबानी और मोदी-शाह के करीबी

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:07 AM (IST)

यूपी राज्यसभा के लिए सपा के प्रत्याशी धनराज नथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं और कारोबारी, खेल व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा चेहरे हैं।

धनराज नथवानी को सपा ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया।

धनराज नथवानी को सपा ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया।

HighLights

  1. सपा ने यूपी राज्यसभा के लिए दो प्रत्याशी घोषित किए।

  2. प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी उम्मीदवार हैं।

  3. धनराज रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक भी हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए प्रो. रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी घोषित कर चौंका दिया है।

रामगोपाल यादव पार्टी की वैचारिक और संगठनात्मक निरंतरता का चेहरा हैं, जबकि धनराज नथवानी की पहचान राजनीति के पारंपरिक दायरे से बाहर कारोबारी, खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा चेहरे की है। वह, उद्योगपति और राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी के पुत्र हैं।

रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं धनराज

धनराज रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं और गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉर्पोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशन मैनेजमेंट में एमबीए किया है। खेल, वन्यजीव, पर्यटन और सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता रही है।

Image

सपा अब तक राज्यसभा में पार्टी के चेहरे सामान्यतः संगठन, आंदोलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व या राजनीतिक अनुभव से जुड़े रहे हैं।

इसके उलट धनराज नथवानी के जरिये पार्टी ने कॉर्पोरेट जगत, खेल संस्थाओं और सामाजिक क्षेत्र में नेटवर्क रखने वाले चेहरे को संसद भेजने का रास्ता तो चुना ही है, इसके साथ एक राजनीतिक पहलू भी है।

अंबानी परिवार का करीबी है नथवानी परिवार

नथवानी परिवार को अंबानी परिवार का करीबी माना जाता है। धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। जय शाह से दोस्ताना संबंध हैं, उनके करीबी हैं। 

Image

धनराज के पिता झारखंड से चौथी बार राज्यसभा पहुंचे

धनराज के पिता परिमल नथवानी इस वर्ष झारखंड से चौथी बार राज्यसभा पहुंचे हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में निदेशक (कॉर्पोरेट अफेयर्स) रहे हैं और पहले झारखंड से दो तथा आंध्र प्रदेश से एक कार्यकाल राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। परिमल नथवानी PM मोदी और अमित शाह के भी बहुत करीबी हैं।

Image

Image

तस्वीर- सोशल मीडिया।

जून 2026 में झारखंड में वह एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए थे। ऐसे में अखिलेश ने इस चयन से एनडीए को बेचैन किया है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी को चौंकाने की तैयारी में अखिलेश? राज्यसभा चुनाव के तीसरे प्रत्याशी पर बना हुआ है रहस्य