समाजवादी पार्टी ने की विधानसभा चुनाव के 5 प्रत्याशियों की घोषणा, उमर अली समेत इन दिग्गजों के नाम शामिल
समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 5 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में उमर अली खान, आशु मलिक, नाहिद हसन, महबूब अली और ज्योति लोधी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
-1795540324093_m.webp)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव। फोटो- सोशल मीडिया
HighLights
सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी घोषित किए।
उमर अली खान, आशु मलिक, नाहिद हसन को मिला टिकट।
महबूब अली और ज्योति लोधी भी सूची में शामिल।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी द्वारा जारी इस पोस्टर में "होगा पीडीए के नाम अबकी एकजुट मतदान" के नारे के साथ प्रमुख विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
इस सूची में सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा (01) से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा (04) से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है।
-1795539374624.webp)
इसके अतिरिक्त, अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर भी पार्टी ने अपने मजबूत चेहरों पर दांव लगाया है। शामली जिले की कैराना विधानसभा (08) से नाहिद हसन और अमरोहा विधानसभा (41) से महबूब अली को टिकट दिया गया है।
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले ग्राउंड मजबूत करने की जुगत में भाजपा: 26 नवंबर को मनाएगी 'संविधान गौरव दिवस', सांसदों को सौंपी कमान
वहीं, बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा (226) सीट से ज्योति लोधी को सपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।