विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव से पहले ग्राउंड मजबूत करने की जुगत में भाजपा: 26 नवंबर को मनाएगी 'संविधान गौरव दिवस', सांसदों को सौंपी कमान

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:53 PM (GMT+05:30)

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 26 नवंबर को 'संविधान गौरव दिवस' मनाएगी, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को मैदान में उतारा जाएगा। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।


HighLights

  1. भाजपा 26 नवंबर को मनाएगी 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम।

  2. सांसद शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठी आयोजित करेंगे 26-29 नवंबर तक।

  3. दलित वोटों को साधने की भाजपा की चुनावी रणनीति।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा अपने कार्यक्रमों के जरिए धरातल मजबूत करने में जुटी है। पार्टी 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी, जहां सभी लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्यों को मैदान में उतारने की रणनीति है।

सांसदों को 26 से 29 नवंबर के बीच एक शैक्षणिक संस्थान में संगोष्ठी आयोजित करना है, जिसमें तीन से चार वक्ता बाबा साहेब और संविधान पर संबोधन देंगे। प्रदेश इकाई ने सभी सांसदों से कार्यक्रम की रूपरेखा मांगा है।

प्रदेश महामंत्री एवं संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम के संयोजक दिलीप पटेल ने बताया कि इस दिन मुख्यालय पर प्रबुद्ध जन संवाद, संविधान आधारित झांकी एवं कलात्मक प्रस्तुति, संविधान प्रदर्शनी, साहित्य वितरण, संविधान पुस्तक भेंट एवं सोशल मीडिया पर प्रसार का कार्यक्रम होगा।जिलों के पार्टी कार्यालयों में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम तय किया गया है।

सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करेंगे। सांसदों को अपने पास स्थित विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान में संगोष्ठी आयोजित करना है। इसमें कुलपति, प्रोफसर एवं छात्र शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में मेडिकल स्टोरों पर मनमानी रोकने के लिए FSDA की जांच शुरू, दवाओं के रेट और स्टॉक की होगी पड़ताल

भाजपा ने प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी एवं अंकुर शर्मा को सह-संयोजक बनाया है। रणनीतिकारों का कहना है कि दलित वोटों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने जहां पंचतीर्थ विकसित किया, वहीं संविधान गौरव दिवस को बढ़ चढ़कर मनाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।