विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपित के मकान और आसपास की जमीन का ETS सर्वे पूरा, आज आएगी रिपोर्ट

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:01 AM (IST)

सहादतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपित के मकान और आसपास की नजूल भूमि का ईटीएस सर्वे पूरा हो गया है। बारिश ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सहादतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपित के मकान का सर्वे।

  2. नजूल भूमि पर कब्जे की सटीक पैमाइश के लिए ईटीएस सर्वे।

  3. सर्वे रिपोर्ट शनिवार को, एलडीए करेगा अगली कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सहादतगंज में तिहरे हत्याकांड में आरोपित के मकान के साथ आसपास की जमीनों का विस्तृत सर्वे शुक्रवार को हुआ। ईटीएस यानी इलेक्ट्रानिक टोटल स्टेशन सर्वे इसलिए कराया गया, ताकि नजूल भूमि पर कब्जे की सटीक पैमाइश हो सके। जांच टीम ने बारिश के बाद भी सर्वे पूरा कर लिया है इसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।

मंगलवार शाम एलडीए की टीम को आरोपित के मकान की चहारदीवारी रास्ते की जमीन पर बनी मिली थी, इसलिए उसे ध्वस्त कराया गया था। अफसरों को अंदेशा था कि आरोपित का मकान भी सरकारी जमीन पर बना हो सकता है। इसीलिए एलडीए ने शुक्रवार को पूरे क्षेत्र का पैमाइश कराया है।

एलडीए के नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया, मेसर्स शिव सर्वेयर की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को बारिश होने के बाद भी अत्याधुनिक तकनीक से स्थल की पैमाइश किया है। यह कार्यवाही करीब चार घंटे तक चली। अब सर्वे के बाद स्पष्ट होगा कि आरोपित का मकान निजी जमीन पर बना है या सरकारी नजूल की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है। उन्होंने बताया, जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी। उसके बाद एलडीए आगे की कार्यवाही करने का निर्णय लेगा।

ज्ञात हो कि आरोपित के पिता व दो परिवारजनों को अवैध निर्माण के मामले में नोटिस दिया गया है और इसी आधार पर मकान सील कराया जा चुका है। विस्तृत सर्वे में सरकारी नजूल की जमीन पर कब्जे की पुष्टि होती है तो प्राधिकरण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करेगा। ऐसी स्थिति में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अलग

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ATS और पुलिस अफसर बन पूर्व सरकारी कर्मी को 5 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 35 लाख ठगे

आधार पर की जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया विस्तृत जांच पूरी हो गई है। अभिलेखों और मौके की स्थिति का सही तरीके से सत्यापन होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

क्या है ईटीएस सर्वे?

ईटीएस का पूरा नाम इलेक्ट्रानिक टोटल स्टेशन है। यह जमीन की पैमाइश, सीमांकन और नक्शा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला आधुनिक डिजिटल और लेजर आधारित सर्वेक्षण उपकरण है। इसमें लेजर किरणें और डिजिटल मैपिंग की मदद से जमीन की किसी भी भुजा या दूरी को बिल्कुल सटीक रूप से मापा जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।