UP Politics: रालोद का साथ छोड़ने के बाद शाहिद सिद्दीकी ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, सपा में शामिल होने की अटकलें
UP Politics राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने वाले शाहिद सिद्दीकी ने सपा अध्यक्ष से बात की। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने वाले और पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। शाहिद ने एक अप्रैल को रालोद से त्यागपत्र दिया था।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। राजनीतिक दलों से नेताओं का इस्तीफा और दूसरे दल की सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच अब राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने वाले शाहिद सिद्दीकी ने सपा अध्यक्ष से बात की।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने वाले और पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की।
Met Shri Akhilesh Yadav Ji National President of Samajwadi Party in Lucknow. It's of utmost importance to unite all nationalist, democratic forces to save India and its institutions and the constitution. We will be working together in the coming days to strengthen democratic and… pic.twitter.com/vqi1gwIZX5— shahid siddiqui (@shahid_siddiqui) April 5, 2024
लोकतांत्रिक ढांचे को खतरा बताते हुए दिया था इस्तीफा
शाहिद ने एक अप्रैल को रालोद से त्यागपत्र देते हुए कहा था कि आज जब भारत का संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा खतरे मैं है ऐसे में खामोश रहना पाप है। मैं भारी मन से रालोद से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूं। भारत की एकता, अखंडता, विकास और भाईचारा सर्वप्रिय है। इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी और धर्म है।''
कई मुद्दों पर की अखिलेश से चर्चा
शाहिद सिद्दीकी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि अखिलेश से मुलाकात के दौरान देश व प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि उन्होंने तो इस मुलाकात को साधारण बताया है, लेकिन चुनाव से पहले ये मुलाकात किसी दूसरी ओर ही इशारा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: क्यों कंफ्यूज हैं Akhilesh Yadav? अभी तक टिकटों में उलझी सपा, नमांकन होने के बाद भी काट दिया इनका टिकट