विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी को मिला क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी का न्योता, मां-बहन और भाई ने मुलाकात कर दिया कार्ड

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:48 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी शादी का निमंत्रण दिया। रिंकू सिंह का विवाह ...और पढ़ें

मां-बहन और भाई ने सीएम योगी से मुलाकात कर दिया रिंकू सिंह की शादी का कार्ड।

मां-बहन और भाई ने सीएम योगी से मुलाकात कर दिया रिंकू सिंह की शादी का कार्ड।

HighLights

  1. रिंकू सिंह के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का न्योता दिया।

  2. क्रिकेटर रिंकू सिंह का विवाह सांसद प्रिया सरोज से 4 दिसंबर को होगा।

  3. लखनऊ में होने वाली शादी में राजनीति और क्रिकेट जगत की हस्तियां होंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी का कार्ड शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल गया। रिंकू सिंह के परिवार ने सीएम से मुलाकात की और उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपकर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान रिंकू सिंह की माता बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह भी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास गए थे।

रिंकू सिंह का विवाह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ चार दिसंबर को लखनऊ में होगा। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस विवाह समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

रिंकू सिंह आईपीएल में अपने प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका से उन्होंने पहचान बनाई है। वहीं, प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 50 हजार युवाओं को मिलेगा टैबलेट, सीएम योगी करेंगे वितरण

यह भी पढ़ें- ओडीओपी की तर्ज पर अब 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट' को बढ़ावा देगी यूपी सरकार: सीएम योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।