Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day: गणतंत्र द‍िवस पर यूपी की 12 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, CM योगी ने दी बधाई; कहा- हमें आप सभी पर गर्व है

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:05 AM (IST)

    सीएम योगी ने सभी को बधाई दी है। सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ल‍िखा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के अंतर्गत पद्म श्री सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला साहित्य विज्ञान स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।

    Hero Image
    सीएम योगी ने पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले यूपी की सभी विभूतियों को बधाई दी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियां भी शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सीएम योगी ने सभी को बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ल‍िखा, ''प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।'' 

    कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए खलील अहमद, सुरेंद्र मोहन मिश्रा, गोदावरी सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, नसीम बानो तथा बाबू राम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र के लिए राम चेत चौधरी, चिकित्सा के क्षेत्र के लिए आरके धीमान व राधेश्याम पारीक, साहित्य के लिए राजाराम जैन व नवजीवन रस्तोगी तथा खेल के लिए गौरव खन्ना को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण श्रेणी में उत्तर प्रदेश से कोई नाम शामिल नहीं है। यह पुरस्कार हर वर्ष मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति प्रदान करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Padma Shri Award 2024: यूपी की 12 विभूतियों को पद्म श्री पुरस्कार, केंद्र सरकार ने घोषित किए नाम; देखें पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें: UP News: राजभवन में अलंकरण समारोह आज, 16 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित; समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सीएम योगी

    comedy show banner
    comedy show banner