विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Shri Award 2024: यूपी की 12 विभूतियों को पद्म श्री पुरस्कार, केंद्र सरकार ने घोषित किए नाम; देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM (IST)

Padma Shri Award 2024 List केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार
उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियां भी शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए खलील अहमद, सुरेंद्र मोहन मिश्रा, गोदावरी सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव व नसीम बानो तथा बाबू राम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खेल के क्षेत्र में गौरव खन्ना को मिलेगा पुरस्कार

वहीं विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी के क्षेत्र के लिए राम चेत चौधरी, चिकित्सा के क्षेत्र के लिए आरके धीमान व राधेश्याम पारीक, साहित्य के लिए राजाराम जैन व नवजीवन रस्तोगी तथा खेल के लिए गौरव खन्ना को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा।

पद्म विभूषण और पद्म भूषण श्रेणी में उत्तर प्रदेश से कोई नाम शामिल नहीं है। यह पुरस्कार हर वर्ष मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

पद्म श्री 2024- उत्तर प्रदेश की विभूतियां

1- खलील अहमद- कला

2- नसीम बानो- कला

3- राम चेत चौधरी- साइंस एंड इंजीनियरिंग

4- आरके धीमान- मेडिकल

5- राजाराम जैन- लिटरेचर

6- गौरव खन्ना- खेल

7- सुरेंद्र मोहन मिश्रा-कला

8- राधेश्याम पारीक- मेडिकल

9- नवजीवन रस्तोगी- लिटरेचर

10- गोदावरी सिंह- कला

11- उर्मिला श्रीवास्तव-कला

12- बाबू राम- कला

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi: मिट्टी में दबी मिलीं देवी-देवताओं की मूर्तियां, औरंगजेब के शासनकाल में नष्ट हुआ था मंदिर; ASI रिपोर्ट में खुलासा