अनियमितता और अव्यवस्था के कारण SGPGI में 1479 पदों की भर्ती परीक्षाएं रद, UP STF को सौंपी गई जांच
SGPGI Recruitment Scam: पहले तीन सेंटरों की परीक्षा निरस्त की गई, फिर सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। अभ्यर्थियों को ...और पढ़ें

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) -उत्तर प्रदेश एसटीएफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने रविवार को आयोजित हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II और नर्सिंग ऑफिसर की द्वितीय चरण (ऑफलाइन) की सभी परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। इस परीक्षा में तमाम अनियमितता और पेपर लीक की सूचना पर मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंपी गई थी।
एसजीपीजीआई संस्थान प्रशासन ने पहले सात में से तीन केंद्रों की परीक्षा को रद किया था, इसके बाद सभी केंद्रों की परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों का आरोप था कि केंद्रों पर बिना बायोमेट्रिक सत्यापन के प्रवेश दिया जा रहा है और धांधली हो रही है।
गोमती नगर के छोटा भरवारा स्थित तीन सेंटरों एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, पब्लिक स्कूल और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ में बिना बायोमेट्रिक सत्यापन प्रवेश और धांधली के आरोप में हंगामा हुआ। पहले तीन सेंटरों की परीक्षा निरस्त की गई, फिर एहतियातन सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। अभ्यर्थियों को ईमेल और वेबसाइट से सूचना दी गई है। इस प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि केंद्रों पर बिना बायोमेट्रिक सत्यापन के प्रवेश दिया जा रहा है और धांधली हो रही है। इस प्रकार के गंभीर आरोप के बाद परीक्षा प्रकोष्ठ ने पहले तीन केंद्रों की परीक्षा केंद्रों की परीक्षा निरस्त की थी।
इसके बाद एहतियात के तौर पर संस्थान प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए सभी पांच सत्रों में आयोजित होने वाली द्वितीय चरण की सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया। कुल पांच सत्रों में हॉस्पिटल अटेंडेंट और नर्सिंग ऑफिसर के 8600 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। ये सभी अभ्यर्थी प्रथम चरण की परीक्षा पास कर द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर संस्थान प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा है कि परीक्षा की अगली तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी।
एसजीपीजीआई में एक नवंबर को नर्सिंग ऑफिसर और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती के द्वितीय चरण में 1479 पदों पर भर्ती के लिए सभी ऑफलाइन परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। एसजीपीजीआई नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा आज सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 8,600 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी आने के कारण, सभी केंद्रों की दोनों पालियों की परीक्षाओं को रद करना पड़ा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।