लखनऊ में SGPGI की Hospital Attendant Nursing Officer ग्रेड-II Exam के तीन केंद्रों की परीक्षा रद, अव्यवस्था की शिकायत
SGPGI Hospital Attendent Grade-2 Exam: गोमती नगर के तीन केंद्रों पर परीक्षा रद कर दी गई है। अस्पताल परिचारक नर्सिंग ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ । संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली रोड, लखनऊ के परीक्षा प्रकोष्ठ ने रविवार को आयोजित की जा रही हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II पद की ऑफलाइन परीक्षा के तीन केंद्रों को अचानक बदलने का फैसला किया। एसजीपीजीआई प्रशासन के इस फैसले से हजार से अधिक परीक्षार्थी और उनके अभिभावक परेशान हो गये। इन केंद्रों की परीक्षा को रद किया गया है।
कई अभिभावकों ने तो सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया और कई मीडिया संस्थानों को संदेश भेजा कि परीक्षा में धाधंली की जा रही है। पेपर सुबह 9:30 से था, लेकिन 11 बजे तक बच्चों को पेपर नहीं दिया गया। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक को फोन किया जा रहा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। बाद में पता चला कि गोमती नगर के तीन केंद्रों पर परीक्षा रद कर दी गई है। अस्पताल परिचारक नर्सिंग अधिकारी (Hospital Attendant Nursing officer) की परीक्षा अन्य केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
मौजूद अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्रों में बिना बायोमेट्रिक सत्यापन के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे। अभ्यर्थियों के हंगामे और गड़बड़ी की सूचना के बाद संस्थान प्रशासन ने इन तीनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि इन तीनों केंद्रों के तीन सत्रों में लगभग एक हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। ये सभी अभ्यर्थी प्रथम चरण की परीक्षा पास कर द्वितीय चरण की परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा रद होने से दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।
SGPGI प्रशासन से परीक्षा रद होने की सूचना मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। हॉस्पिटल अटेंडेंट और नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा SDSN गोमती नगर केंद्र पर आयोजित की जानी थी। बायोमेट्रिक मशीन में खराबी के कारण परीक्षा रद होने से प्रदेश के कई शहर के साथ अन्य राज्यों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने इस पर सवाल उठाया।
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने इस प्रकरण पर बताया कि दिनांक एक नवंबर को आयोजित हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II पद के लिए चरण-2 (ऑफलाइन) परीक्षा में संचालन एजेंसी की ओर से परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित परीक्षा रद कर दी गई है।
एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, छोटा भरवारा, गोमती नगर, लखनऊ, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल, छोटा भरवारा, गोमती नगर, लखनऊ और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ, छोटा भरवारा, गोमती नगर, लखनऊ। यहां पर अव्यवस्था की शिकायत पर संस्थान प्रशासन पहुंचा और तुरंत परीक्षा केंद्र को निरस्त करने के साथ परीक्षा को रद करने का निर्णय लिया। परीक्षा प्रकोष्ठ ने कहा है कि इन केंद्रों के लिए आगे की परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से अधिसूचित की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।