विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सड़क पर नहीं, मस्जिदों में पढ़ें नमाज', मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की अपील

Published: Wed, 20 May 2026 08:58 AM (IST)

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सड़क पर नमाज न ...और पढ़ें

सड़क पर नहीं मस्जिदों में पढ़ें नमाज-मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली। (तस्वीर- फाइल)

सड़क पर नहीं मस्जिदों में पढ़ें नमाज-मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील का सभी मौलानाओं ने समर्थन किया है। इमाम ईदगाह के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सभी को कानून का पालन करना चाहिए।

सार्वजनिक स्थानों और सड़क पर नमाज नहीं पढ़नी चाहिए। मौलाना ने बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड न करने की भी अपील की है। ऐशबाग ईदगाह में 28 मई को सुबह 10 बजे होने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ मंगलवार को हुई बैठक में बोल रहे थे।

वहीं शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब ने कहा कि नमाज का मतलब है कि पाक स्थान, पाक जिस्म और पाक वस्त्र। बकरीद पर बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने से सड़क पर नमाज पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। सभी को चाहिए कि वह सड़क के बजाय बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करें।

ईदगाह परिसर में हुई बैठक में मौलाना ने प्रशासन से ईदगाह और शहर की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कुर्बानी के दौरान 28, 29 और 30 मई को विशेष सफाई व्यवस्था करने और नमाज के दौरान पानी के टैंकर लगाए जाने मांग की।

डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका अहम है। उन्होंने अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए, गोश्त को खुले में न ले जाया जाए और जानवरों का अवशेष नालियों में न बहाया जाए। एडीसीपी वेस्ट धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

30 मई तक चलेगी हेल्पलाइन

ईदगाह में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर 30 मई तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगी। इसके माध्यम से लोग कुर्बानी, हज, उमरा और अन्य धार्मिक मसलों से जुड़े सवाल फोन और वेबसाइट के जरिए पूछ सकते हैं।

इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में उलमा का पैनल लोगों के सवालों के जवाब देगा। हेल्पलाइन नंबरों 9415023970, 9335929670, 7007705774, 9415102947 और 9140427677 पर सवाल पूछे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मदरसा परिषद अध्यक्ष ने किया CM योगी के बयान का समर्थन, कहा- सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होनी चाहिए नमाज