उत्तराखंड मदरसा परिषद अध्यक्ष ने किया CM योगी के बयान का समर्थन, कहा- सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होनी चाहिए नमाज
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज न पढ़ने के ...और पढ़ें

HighLights
कासमी ने योगी के सार्वजनिक नमाज संबंधी बयान का समर्थन किया।
सार्वजनिक स्थान, सड़कें नमाज के लिए उचित नहीं।
मस्जिद में जगह कम तो शिफ्टों में पढ़ें नमाज।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस वक्तव्य का स्वागत किया है, जिसमें सड़क पर नमाज न पढ़ने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ संत हैं और संत अपने धर्म को जानने के साथ ही अन्य धर्मों का भी अध्ययन करता है। उनका यह कहना कि रोड पर नमाज नहीं पढ़नी चाहिए, उसका मैं समर्थन करता हूं।
कासमी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सार्वजनिक जगह, सरकारी संपत्ति अथवा रोड पर नमाज नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का एक और मशवरा बहुत अच्छा है और उसे तमाम इस्लामिक स्कालर्स को अंडरलाइन करना चाहिए कि अगर मस्जिद में जगह कम है तो शिफ्टों में नमाज अदा कर सकते हैं।
सार्वजनिक जगहों या रोड के ऊपर नमाज नहीं होनी चाहिए। यह कहना कि अन्य लोग रथयात्रा निकाल रहे हैं या अन्य गतिविधियां चल रही है, इसलिए उसके एवज हम भी ऐसा करेंगे तो यह बिल्कुल उचित बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- देहरादून के विकासनगर में पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास, 60 हजार का जुर्माना भी
यह भी पढ़ें- देहरादून: ‘शरारत’ पर झूम उठा डीआइटी, गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपने लोकप्रिय गीतों से बांधा समां
