विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाईं ओर नहीं, दाईं तरफ धड़क रहा था दिल: डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:57 PM (IST)

आरएमएलआइएमएस लखनऊ के डॉक्टरों ने डेक्स्ट्रोकार्डिया और साइटस सोलिटस से पीड़ित मरीज का सफल माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट किया। दिल के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आरएमएलआइएमएस लखनऊ में हुई दुर्लभ हृदय सर्जरी।

  2. डेक्स्ट्रोकार्डिया मरीज का माइट्रल वाल्व बदला गया।

  3. प्रो. डॉ. डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल अपनी सामान्य जगह यानी छाती के बाईं ओर न होकर दाईं तरफ हो और ऐसे में उसके वाल्व की सर्जरी करनी पड़े तो चुनौती और बढ़ जाती है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआइएमएस) के चिकित्सकों ने ऐसी ही दुर्लभ शारीरिक स्थिति से पीड़ित मरीज का सफल माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट किया है।

मरीज को डेक्स्ट्रोकार्डिया और साइटस सोलिटस की समस्या थी। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है और उसे कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीवीटीएस) की आइसीयू में निगरानी में रखा गया है।

संस्थान के सीवीटीएस विभाग में यह जटिल आपरेशन प्रो. डा डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। डेक्स्ट्रोकार्डिया में हृदय छाती के दाईं ओर स्थित होता है, जबकि साइटस सोलिटस में शरीर के अन्य आंतरिक अंगों की व्यवस्था सामान्य रहती है।

ऐसी स्थिति में हृदय की सर्जरी सामान्य मरीजों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण होती है। हृदय की बदली हुई स्थिति के अनुसार ऑपरेशन की योजना बनाने, संरचनाओं की सटीक पहचान करने और विशेष शल्य चिकित्सा कौशल की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा की तैयारियां तेज: रायबरेली में गंगा और नहर घाटों पर सफाई अभियान शुरू, दुरुस्त की जा रहीं व्यवस्थाएं

सर्जरी में डॉ. तिरना मंडल, डॉ. विवेक कुंवर, डॉ. शरण्या रे, डॉ. जूही श्रीवास्तव और डॉ. शौर्य भटनागर ने सहयोग किया। एनेस्थीसिया और ऑपरेशन के दौरान मरीज के प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. कपिल की टीम ने संभाली। नर्सिंग टीम से नेहा पॉल और कौस्तुभ तथा परफ्यूजन टीम से शैलेंद्र, प्रियंका और सोनाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।