विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rani Laxmibai Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानें क्या है पात्रता?

Published: Tue, 21 Jul 2026 03:37 PM (IST)

Rani Laxmibai Free Scooty Scheme | यूपी सरकार ने मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।

UP Free Scooty Scheme |यूपी में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी।

UP Free Scooty Scheme |यूपी में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। Rani Laxmibai Scooty Scheme 2026 | उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेधावी बेटियों को अब कालेज जाने के लिए परिवहन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी देते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की स्नातक अंतिम वर्ष उत्तीर्ण करने वाली टाप पांच प्रतिशत छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल चालित स्कूटी देने का फैसला किया है।

करीब 50 हजार छात्राओं को मिलने वाली स्कूटी के साथ बीमा, पंजीकरण, हेलमेट और पांच लीटर पेट्रोल का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। इसके साथ ही योजना में स्नातक उत्तीर्ण दिव्यांग छात्राओं, निराश्रित बालिकाओं और शहीदों की बेटियों को बगैर मेरिट के ही स्कूटी दी जाएगी। सरकार इस पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

(UP Free Scooty Scheme) कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी छात्राओं को मिलेगा। पात्र छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक होनी चाहिए।

मेरिट के आधार पर किया जाएगा चयन

चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योजना का लाभ प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक अंतिम वर्ष उत्तीर्ण छात्राओं को मिलेगा।

yogi cabinet

दूर-दराज के क्षेत्रों में पेट्रोल पंप और सर्विस सेंटर की उपलब्धता को देखते हुए पेट्रोल चालित स्कूटी देने का निर्णय लिया गया है। स्कूटी की खरीद जेम पोर्टल से की जाएगी। विभिन्न कंपनियों से 10 दिन में स्कूटी को लेकर आवेदन मंगाए जाएंगे, डिस्प्ले भी लगेगी।

सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए स्कूटी का चयन किया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं को कालेज आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी और वे पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की तैयारी भी बेहतर ढंग से कर सकेंगी।

योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश की मूल निवासी उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिन्होंने प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पात्र छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं की टॉप 5 प्रतिशत सूची से किया जाएगा।

स्नातक अंतिम वर्ष में नौ लाख से अधिक छात्राएं

प्रदेश में 36 राज्य विश्वविद्यालय, 50 निजी विश्वविद्यालय, 465 राजकीय व 7,827 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संचालित हैं। पिछले सत्र में इन संस्थानों के स्नातक (तीन वर्ष मिलाकर) विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 27,79,494 छात्राएं पंजीकृत थे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के अंतिम वर्ष में करीब नौ लाख छात्राएं हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे दो नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी; योगी कैबिनेट में 18 प्रस्ताव पास

65 हजार रुपये से शुरू है स्कूटी

प्रदेश में पेट्रोल से चलने वाली सामान्य स्कूटी की शोरूम कीमत करीब 65 हजार रुपये से 1.10 लाख रुपये तक होती है। आरटीओ शुल्क, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और पंजीकरण जैसे खर्च जुड़ने के बाद स्कूटी की कुल (ऑन-रोड) कीमत लगभग 75 हजार रुपये से 1.25 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।