विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बनेंगे दो नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी; योगी कैबिनेट में 18 प्रस्ताव पास

Published: Tue, 21 Jul 2026 01:08 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसमें प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल लिंक ...और पढ़ें

योगी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर।

योगी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 18 प्रस्ताव पास हुए हैं। संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट विधानसभा में रखी जाएगी, वह भी कैबिनेट से पास हुआ है।

कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी लंबे एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होने वाले 117 किमी लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर मुहर लगाने के साथ ही ईपीसी मोड (EPC Mode) में विकासकर्ता के चयन को भी पास कर दिया गया है।

कैबिनेट में महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा, राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन तथा सहकारिता विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।

छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत वर्ष 2025-26 में सभी प्रकार के कॉलेजों की टॉप 5% उत्तीर्ण छात्राओं को पेट्रोल चालित स्कूटी वितरित की जाएगी, जिसमें दिव्यांग और शहीद/निराश्रित परिवार की छात्राओं को प्राथमिकता मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-07-21 at 11.19.07 AM (2)

वहीं, यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सरकार अपने विधायी कार्यों को निपटाएगी। इस सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने की पूरी तैयारी है, जिससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- 'छात्राओं के भी एडमिशन होंगे', बुलंदशहर में सीएम योगी ने रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में छात्रों को दिया अनुशासन का मंत्र